Dhurandhar 2 Ranveer Singh Hamza ali to sara arjun aleena which characters are inspired by real life in aditya dhar film हमजा से लेकर मेजर इकबाल तक...कितने काल्पनिक और कितने असल धुरंधर 2 के ये किरदार?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

हमजा से लेकर मेजर इकबाल तक...कितने काल्पनिक और कितने असल धुरंधर 2 के ये किरदार?

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आदित्य धर की फिल्म की कहानी में कई ऐसे किरदार हैं जो रियल लाइफ से प्रेरित लगते हैं। इन किरदारों में मेजर इकबाल से लेकर रहमान डकैत तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं आदित्य धर की फिल्म में कितने फिक्शनल किरदार हैं और कितने असली लाइफ से प्रेरित किरदार है।

Fri, 20 March 2026 05:10 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
हमजा से लेकर मेजर इकबाल तक...कितने काल्पनिक और कितने असल धुरंधर 2 के ये किरदार?

धुरंधर के बाद अब सिनेमाघरों में धुरंधर 2 भी रिलीज हो चुकी है। धुरंधर 1 और 2 दोनों ही फिल्मों में दमदार एक्शन है, सस्पेंस है और एक लव स्टोरी है जो फिल्म के केंद्र में नहीं है। धुरंधर 1 और धुरंधर 2 आदित्य धर द्वारा डायरेक्ट की गई एक ऐसी कहानी है जिसमें फिक्शन भी है और कुछ फैक्ट्स भी हैं। कह सकते हैं कि ये सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक काल्पनिक कहानी है। अगर आप भी दोनों पार्ट्स देख चुके हैं और अब सोच में हैं कि कौन सा किरदार केवल आदित्य धर की कल्पना है और कौन सा किरदार असल जीवन से प्रेरित हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

हमजा अली मजारी: आदित्य धर की फिल्म का हीरो हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह) एक काल्पनिक किरदार है। हमजा आदित्य धर की कल्पना से निकला एक किरदार है जो फिल्म की कहानी में जान फूंकता है। हमजा के इमोशन्स फिल्म को खास बनाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 का पहले दिन ही BO पर तेज धमाका, हिंदी में की पुष्पा 2 से ज्यादा कमाई
रणवीर सिंह

रहमान डकैत: फिल्म के पहले पार्ट में रहमान डकैत की भूमिका में अक्षय खन्ना ने जो जादू चलाया था वो दर्शकों को काफी पसंद आया था। अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका शानदार तरीके से निभाई थी। रहमान डकैत कोई कल्पना नहीं बल्कि पाकिस्तान के एक असली खूंखार गैंगस्टर का किरदार है। रहमान डकैत ने पाकिस्तान पीपल्स अमन कमिटी को स्थापित किया था। उसकी मौत साल 2009 में हुई थी। फिल्म में भी उस किरदार को मार दिया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे भी पता नहीं था…, एक्टर को नहीं पता था वही निभा रहे हैं बड़े साहब का रोल

मेजर इकबाल: अर्जुन रामपाल के किरदार मेजर इकबाल की बात करें तो वो किरदार भी कोई कल्पना नहीं है, लेकिन दो असल लाइफ के किरदारों का मिश्रण है। रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट में एक सीनियर जर्नलिस्ट ने बताया था कि मेजर इकबाल पाकिस्तान असल में था और वो 26/11 का ब्रेनचाइल्ड था और वही आतंकियों का हैंडलर भी था। अर्जुन रामपाल का किरदार मेजर इकबाल और पाकिस्तानी आतंकी इलियास कश्मीरी का मिक्स है। अर्जुन रामपाल का फिल्म में इलियास कश्मीरी के लुक से प्रेरित है।

जमील जमाली: राकेश बेदी पाकिस्तानी नेता जमील जमाली के किरदार में नदर आए हैं। उनका ये किरदार पाकिस्तान में एक असली लीडर रहे नबील गबोल से प्रेरित लगता है। जमील जमाली का किरदार भले ही एक असल किरदार से प्रेरित हो, लेकिन धुरंधर 2 में जमील जमाली की वजह से जो ट्विस्ट आता है वो रियल नहीं है।

राकेश बेदी

अलीना: फिल्म में सारा अर्जुन ने अलीना का किरदार निभाया है। अलीना जमील जमाली की बेटी होती हैं। ये किरदार भी पूरी तरह से एक फिक्शनल किरदार है। फिल्म को सॉफ्ट लव स्टोरी वाला टच देने के लिए अलीना का किरदार नजर आता है।

अरशद पप्पु और उजैर बलोज: अश्विन धर फिल्म में अरशद पप्पु के किरदार में नजर आए हैं। वहीं, दानिश पंडोर फिल्म में उजैल बलोच का किरदार निभाते नजर आए हैं। ये दोनों ही किरदार असल लाइफ से प्रेरित हैं। रहमान डकैत के बाद उजैल बलोज को ही ल्यारी की कमान मिली थी। वहीं, अरशद पप्पु उजैर बलोज के दुश्मन गैंग का लीडर होता है। कहा जाता है कि असल में उजैर ने अरशद पप्पु को मारने के बाद उसके सिर से फुटबॉल खेली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में अर्जुन और रणवीर की दमदार फाइट, लड़ाई का एक पल भी नहीं करेगा बोर

बड़े साहब: फिल्म में बड़े साहब कोई और नहीं बल्कि दाऊद इब्राहिम का किरदार है। फिल्म में बड़े साहब का किरदार दानिश इकबाल ने निभाया है।फिल्म में बड़े साहब के लिए दाऊद नाम इस्तेमाल होते भी दिखाया गया है। बड़े साहब का किरदार भी एक असली किरदार से प्रेरित रोल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।