धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह का दमदार फाइट सीक्वेंस, लड़ाई का एक पल भी नहीं करेगा बोर
Dhurandhar 2 Powerful Action Sequence: धुरंधर 2 थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को ये फिल्म पसंद आ रही है इसकी गवाही बॉक्स ऑफिस के नंबर्स दे रहे हैं। फिल्म को बहुत से एलिमेंट्स खास बनाते हैं। फिल्म में ऐसा ही एक सीक्वेंस है अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह की फाइट का।

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 18 मार्च को पेड प्रिव्यूज के बाद आज यानी 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में आधिकारिक तौर पर रिलीज हो गई है। धुरंधर के फैंस बड़ी संख्या में फिल्म के पार्ट 2 को देखने जा रहे हैं। धुरंधर 2 को कितना पसंद किया जा रहा है इसकी गवाही बॉक्स ऑफिस के आंकड़े दे रहे हैं। धुरंधर 1 की तरह ही बहुत से सरप्राइजिंग एलिमेंट्स धुरंधर 2 में भी फैंस को देखने को मिलेंगे।
रणवीर और अर्जुन रामपाल का फाइट सीक्वेंस फिल्म को बनाता है खास
धुरंधर 1 की तरह ही पार्ट में सस्पेंस है, शानदार म्यूजिक है, कलाकारों की बढ़िया एक्टिंग है और कई जानदार एक्शन सीक्वेंस हैं। इस फिल्म को बहुत सी चीजें खास बनाती हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह के बीच का फाइट सीक्वेंस भी एक ऐसा ही पल है जो फिल्म को खास बनाता है।
दर्शकों को सीट से बांधे रहेगा ये दमदार फाइट सीक्वेंस
रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच जो फाइट सीक्वेंस है वो काफी इंटेंस है। अर्जुन रामपाल और रणवीर के फाइट सीक्वेंस के दौरान हॉल में फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। दोनों ही एक्टर्स पर्दे पर लड़ते हुए कमाल के नजर आए। धुरंधर 2 का ये दमदार एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को सीट से बांधे हुए रखता है।

फाइट सीक्वेंस का एक भी पल नहीं करेगा बोर
फाइट सीक्वेंस जब शुरू होता है तो दर्शक समझ नहीं पाते हैं कि हीरो (रणवीर सिंह) अपना कमबैक कैसे करेगा, लेकिन फिर जब हमजा का किरदार कमबैक करता है और लड़ने के लिए उतरता है, फैंस खुश हो जाते हैं। एक कमरे से शुरू हुआ फाइट सीक्वेंस कैसे ल्यारी की सड़कों तक पहुंचता है, वो देखना दिलचस्प है। इस फाइट सीक्वेंस में आपको मारधाड़ के अलावा बहुत खूंखार विजुअल्स भी फैंस को पर्दे पर देखने को मिलेंगे। इस फाइट सीक्वेंस का एक पल भी आपको बोर नहीं करेगा।

पार्ट 1 से ज्यादा खतरनाक है पार्ट 2 में अर्जुन रामपाल का किरदार
अर्जुन रामपाल फिल्म में मेजर इकबाल के किरदार में नजर आए हैं। पार्ट 1 में मेजर इकबाल का किरदार जितना खतरनाक लगा है, उससे ज्यादा खतरनाक पार्ट 2 में उनका किरदार है। पार्ट 2 में आप मेजर इकबाल के फैमिली बैकग्राउंड के बारे में भी देखेंगे। उनके पिता के साथ उनका एक भयानक सीन है। जब वो सीन स्क्रीन पर आता है तब हर कोई उनके किरदार का ये रूप देख परेशान होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन