Dhurandhar 2 Day 1 Box Office Collection 19 March Ranveer Singh Aditya Dhar India biggest opening 100 crore Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तेज धमाका, हिंदी में की पुष्पा 2 से ज्यादा कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तेज धमाका, हिंदी में की पुष्पा 2 से ज्यादा कमाई

Dhurandhar 2 100 Crore: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। पहले दिन के आंकड़े शानदार हैं। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कर ली है। 

Thu, 19 March 2026 11:14 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तेज धमाका, हिंदी में की पुष्पा 2 से ज्यादा कमाई

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 आज यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म ने हिंदी भाषा में कमाई के मामले में पुष्पा 2 जो भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आदित्य धर की धुरंधर 2 ने पहले दिन अपनी ही फिल्म धुरंधर से ज्यादा की कमाई कर ली है। धुरंधर 2 ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

पहले ही दिन कमा डाले 100 करोड़

धुरंधर 2 की रिलीज से पहले 18 मार्च को पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ की कमाई की थी। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने आज यानी 19 मार्च को 100.23 करोड़ से ओपनिंग की है। पेड प्रिव्यूज और ओपनिंग डेज की कमाई को मिलाकर को रणवीर सिंह की फिल्म ने 143.23 (नेट कलेक्शन) करोड़ की कमाई कर ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे भी पता नहीं था…, एक्टर को नहीं पता था वही निभा रहे हैं बड़े साहब का रोल
धुरंधर 2बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे जीरो (18 मार्च)43 करोड़
डे 1 (19 मार्च)100.23 करोड़
टोटल143.23 करोड़
,

अलग-अलग भाषाओं में फिल्म की कमाई

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने पहले दिन हिंदी भाषा में 96.78 करोड़ की कमाई की है। कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 8 लाख रुपये की कमाई की है। मलयालम भाषा में 9 लाख, तमिल में 1.16 करोड़ और तेलुगु भाषा में 2.12 करोड़ की कमाई की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 का ये एक्टर रह चुका है CID का हिस्सा, गिनीज बुक में दर्ज हुआ था एपिसोड

रणवीर सिंह की फिल्म ने हिंदी भाषा में तोड़ा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड

पुष्पा: द रूल ने पहले दिन भारत में 164.25 करोड़ की कमाई की थी। रणवीर सिंह की फिल्म इस रिकॉर्ड को तो ब्रेक नहीं कर पाई है, लेकिन हिंदी भाषा की कमाई के मामले में धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पछाड़ दिया है। पुष्पा 2 ने पहले दिन हिंदी भाषा में 70.30 करोड़ की कमाई की है। कन्नड़ भाषा में फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़, मलयालम में 4.95 करोड़, तमिल में 7.70 करोड़ और तेलुगु भाषा में 80.30 करोड़ की कमाई की है।

पुष्पा 2 वर्सेज धुरंधर

धुरंधर का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा था हाल

आदित्य धर की धुरंधर को पहले दिन कमाई के मामले में धुरंधर 2 ने पछाड़ दिया है। पिछले साल रिलीज हुई धुरंधर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ की कमाई की थी। धुरंधर पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' देख चकराया इस डायरेक्टर का दिमाग, रणवीर के लिए कर डाली ये बड़ी डिमांड

धरंधर 2 की कास्ट

धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म को आदित्य धर ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही फैंस को इस सवाल का जवाब मिल गया है कि बड़े साहब कौन हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।