'धुरंधर 2' का अल्लू अर्जुन ने किया रिव्यू, अब आर माधवन ने दिया जवाब, कहा- 'मैंने आपकी सभी फिल्में देखी हैं'
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से पर्दे को हिलाकर रख दिया है। फिल्म में रणवीर के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी अहम किरदार में हैं। इनकी एक्टिंग ने भी खूब बवाल मचाया।

आदित्य धर ने एक बार फिर से 'धुरंधर 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। इस फिल्म के पहले पार्ट से ज्यादा अब इसकी अगली कड़ी 'धुरंधर: द रिवेंज' का जादू फैंस के सिर पर चढ़ा नजर आ रहा है। ऐसे में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से पर्दे को हिलाकर रख दिया है। फिल्म में रणवीर के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे भी अहम किरदार में हैं। इनकी एक्टिंग ने भी खूब बवाल मचाया। ऐसे में अब फिल्म को लेकर स्टार्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अल्लू अर्जुन भी शामिल हैं। उन्होंने X (ट्विटर) पर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया। वहीं, अब, आर. माधवन ने अल्लू अर्जुन के रिव्यू का जवाब देते हुए रिएक्टर किया है।
एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी
पहले जान लेते हैं कि 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर साउथ सुपरस्टार अल्लू अजुर्न ने क्या रिव्यू दिया। अल्लू ने अपने एक्स अकाउंट पर 'धुरंधर 2' को लेकर लिखा, 'अभी-अभी 'धुरंधर 2' देखी। देशभक्ति, वो भी पूरे स्वैग के साथ, एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। इसमें कई ऐसे पल हैं जिन पर जोरदार तालियां बजेंगी... जबरदस्त! पूरी टीम को बधाई। आर माधवन जी और सभी कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है। तकनीकी रूप से भी यह फिल्म शानदार है। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसा एक बेहतरीन और हर तरह का रोल निभाने वाला एक्टर है। रणवीर तो छा गए। आदित्य धर जी ने तो कमाल ही कर दिया। बहुत खुशी है कि हमारे देश में उनके जैसे बेहतरीन फिल्ममेकर हैं। एकदम जबरदस्त फिल्म। एक भारतीय कहानी... लेकिन स्वैग इंटरनेशनल! जय हिंद।'
तुम्हारा रिव्यू मेरे लिए बहुत मायने रखता है
अल्लू अर्जुन के इसी पोस्ट को री-शेयर करते हुए आर माधवन ने कमेंट कर उनकी तारीफ की।आर माधवन ने X पर जवाब देते हुए लिखा, 'मैं बहुत ज्यादा विनम्र, भावुक और बेहद प्रेरित महसूस कर रहा हूं। मेरे प्यारे भाई, तुम्हारी तरफ से यह तारीफ मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैंने तुम्हारी सभी फिल्में देखी हैं और तुम्हारी काबिलियत का मैं हमेशा से कायल रहा हूं। इसलिए, यह जानकर बहुत अच्छा लग रहा है कि यह भावना हम दोनों के बीच आपसी है। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे... और मेरे करियर और जिंदगी के इस अहम मोड़ पर, ऑनलाइन मिलने वाला यह पहला रिव्यू मेरे लिए बहुत-बहुत ज्यादा खास है।' आर माधवन का ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर फैंस भी उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म से हुआ क्लैश
रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहले साउथ सुपरस्टार यश की मूवी 'टॉक्सिक' से टक्कर होने वाली थी। हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने अनाउंस किया कि मिडिल ईस्ट में चल रही दिक्कतों के कारण वे मूवी को 4 जून को रिलीज कर रहे हैं। वहीं, 'धुरंधर: द रिवेंज' का टक्कर पवन कल्याण की मूवी 'उस्ताद भगत सिंह' से हुआ। ये दोनों ही फिल्में सेम डे यानी 19 मार्च को रिलीज हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन