'धुरंधर 2' एक्टर राकेश बेदी ने कसा कंगना रनौत पर तंज, कहा- 'इंदिरा गांधी और मोदी पर भी तो...'
'धुरंधर: द रिवेंज' में उनके अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। फिल्म में राकेश अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' को एक तरफ जहां ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं।

Dhurandhar 2: आदित्य धर की धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस वक्त बवाल काट रही है। इस फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया है। मूवी में उनके अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। फिल्म में राकेश अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' को एक तरफ जहां ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। वहीं, दूसरी तरफ दर्शकों के एक तबके ने इसे 'प्रोपेगेंडा' करार दिया है। ऐस में अब एक्टर राकेश बेदी ने इन आलोचनाओं का करारा जवाब दिया है। यही नहीं राकेश ने जवाब देते हुए कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पर परोक्ष रूप से तंज कसा।
राकेश बेदी ने दिया करारा जवाब
'धुरंधर 2' एक्टर राकेश बेदी ने हाल ही में NDTV को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनकी फिल्म को 'प्रोपेगेंडा' कहे जाने पर राकेश ने कहा, 'मैं राजनीति में यकीन नहीं रखता। मैं सिनेमा में यकीन रखता हूं। हर किसी को कोई फिल्म पसंद करने या न करने का हक है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि किसी फिल्म को किसी खास कैटेगरी में डालना सही है, चाहे वह सत्ता-समर्थक हो या सत्ता-विरोधी। असल बात तो यह है कि लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।'
कंगना की 'इमरजेंसी' पर राकेश बेदी ने कसा तंज
'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर हो रही चर्चा और दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बारे में बात करते हुए राकेश बेदी ने आगे कहा, 'हाल ही में, इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्में बनी थीं। ये फिल्में दो दिन भी नहीं चल पाईं। 'धुरंधर' की कहानी और स्क्रीनप्ले बहुत दमदार हैं। लोगों ने इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर बनी कोई फिल्म नहीं देखी है।'
इतना था 'इमरजेंसी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दरअसल, राकेश बेदी ने ये सारे कमेंट्स उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' के सब्जेक्ट और सोशल मीडिया पर चल रही बहसों के बीच किया। आलोचनाओं के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार परफॉर्म कर रही है। वहीं, कंगना रनौत की बात करें तो हाल ही में उन्होंने खुद के निर्देशित फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। 2025 में रिलीज हुई ये ऐतिहासिक फिल्म, भारतीय आपातकाल (1975–77) के दौर पर आधारित थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और दुनिया भर में केवल ₹18.40 करोड़ ही कमा सकी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन