Anurag Dobhal shows injury scars from car crash Friends Take Care Of UK07 Rider Video And Photos Goes Viral अनुराग डोभाल ने दिखाया कमर पर लगे टांके, देखकर फैंस को हुई चिंता, परिवार और पत्नी नहीं दोस्त कर रहे देखभाल, Tv Hindi News - Hindustan
More

अनुराग डोभाल ने दिखाया कमर पर लगे टांके, देखकर फैंस को हुई चिंता, परिवार और पत्नी नहीं दोस्त कर रहे देखभाल

अनुराग ने हाल ही में अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उन्होंने 7 मार्च को लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की। अनुराग ने अपने परिवार पर उन्हें मानसिक उत्पीड़न देने का आरोप लगाया और कहा कि घरवालों की वजह से वो काफी वक्त से डिप्रेशन से जूझ रहे हैं।

Fri, 20 March 2026 12:01 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
अनुराग डोभाल ने दिखाया कमर पर लगे टांके, देखकर फैंस को हुई चिंता, परिवार और पत्नी नहीं दोस्त कर रहे देखभाल

बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट और फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल को हर कोई UK07 Rider के नाम से जानता है। अनुराग इन वक्त अपनी निजी जिंदगी में बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अनुराग ने हाल ही में अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उन्होंने 7 मार्च को लाइव चैट पर सुसाइड की कोशिश की। अनुराग ने अपने परिवार पर उन्हें मानसिक उत्पीड़न देने का आरोप लगाया और कहा कि घरवालों की वजह से वो काफी वक्त से डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। वहीं, अब उनकी हालत से काफी सुधार है। ऐसे में अब यूट्यूबर ने फैंस को तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपनी चोट दिखाई है। उनकी चोट देखकर फैंस टेंशन में आ गए हैं।

अनुराग की कमर पर दिखा बड़ा टांका

दरअसल, अनुराग डोभाल ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी चोट लगी तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि क्या उन्हें फिर से YouTube वीडियो डालना शुरू कर देना चाहिए, ताकि वह अपनी नई शुरुआत दिखा सकें। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अनुराग की कमर पर एक बड़ा टांका दिख रहा था, साथ ही एक्सीडेंट के दौरान लगी खरोंच के निशान भी दिख रहे थे। एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में, अनुराग ने एक पोल की तस्वीर शेयर की जिसका टाइटल था, नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे? इस पोल में दो ऑप्शन दिए गए हैं- हां,अपने व्लॉग और इंस्टा शुरू करो; और 'जैसा आपको सही लगे'। YouTuber ने अपने जीवन के एक नए पड़ाव की शुरुआत करने से पहले अपने फॉलोअर्स से सुझाव मांगा।

अनुराग डोभाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलिया ने किया आउटसाइडर्स को लॉन्च करने का ऐलान, ऐसा था करण का रिएक्शन

परिवार वाले या पत्नी नहीं दोस्त कर रहे देखभाल

इसके अलावा अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम पर ही एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुराग अपने दोस्तों के साथ फार्म हाउस में नजर आ रहे हैं। उनके दोस्त उन्हें नहलाते और उनकी देखभाल करते दिख रहे हैं। वहीं, अनुराग अपने दोस्तों के साथ इस खास पलों को देख काफी खुश हो रहो हैं। वो इस वीडियो में अनुराग की सेहत में काफी सुधार दिख रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' की नहीं मिल रही टिकट, तो यूट्यूब पर फ्री में देखें ये 7 स्पाई फिल्में

एक अनाथ हूं आज

बता दें कि इससे पहले, अनुराग ने एक पोस्ट शेयर करके बताया था कि वह अब ICU से बाहर हैं और लिखा था, 'कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा जिस रास्ते में गया था वहां से आना नामुमकिन था। मेरे लिए यह सब एक चमत्कार से कम नहीं है। एक अनाथ हूं आज। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा क्या करूंगा। लेकिन एक नया जन्म मिला है तो कुछ तो सोचा होगा भगवान ने।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिक्के के दो पहलू होते हैं,इस एक्ट्रेस को है उम्मीद, एक हो जाएंगे पलाश-स्मृति

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।