1/11
टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 10वें हफ्ते में वीक पहले नंबर पर आ गया है। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में ये सीरियल 2.0 रेटिंग के साथ नंबर 1 पर है।

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' ने इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। ये शो शुरू से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। शो के जरिए रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 9 में इस शो फिर से ऊपर आ गया है और दूसरे नंबर पर है। इस वीक 'अनुपमा' को 1.9 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने पिछले हफ्ते अनुपमा को भी मात दे दी थी। ये शो इस वीक तीसरे नंबर पर है। सीरियल को इस सप्ताह 1.8 रेटिंग हासिल हुई है।

पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने इस वीक लंबी छलांग लागई है। ये शो सीधा नवें नंबर से चौथे पर आ गया है। ये कॉमेडी टीवी शो लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की दीवानगी ऐसी है कि दर्शक न सिर्फ इसकी हानी बल्कि इनके किरदारों को भी खूब पसंद करते हैं। सीरियल को इस सप्ताह 1.8 रेटिंग हासिल हुई है।

जी टीवी का शो 'वसुधा' ने भी कमाल कर दिया। पिछले हफ्ते ये शो आठवें पर था और इस वीक सीधा पांचवें पर आ गया। ये शो एक चुलबुली और साधारण गांव की लड़की की लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। सीरियल को इस सप्ताह 1.7 रेटिंग हासिल हुई है।

सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते फिर से नीचे ही है। सीरियल ने 1.7 रेटिंग हासिल की है।

टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। सीरियल ने 1.5 रेटिंग हासिल की है।

'उड़ने की आशा' की रेटिंग में काफी गिरावट आई है। ये शो चौथे से सीधा 8वें नंबर पर आ गिरी है। इस वीक इसे मात्र 1.5 रेटिंग मिली है।

जी टीवी का नया शो 'जगाधरी' भी इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में शामिल हो गया है। भले अभी ये शो बॉटम में है, लेकिन इसने अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। इस वीक इसे मात्र 1.4 रेटिंग मिली है।

एकता कपूर का शो 'नागिन 7' का दसवें हफ्ते में बुरा हाल हुआ है। टीआरपी लिस्ट में आखिरी नंबर पर है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'नागिन 7' को इस सप्ताह 1.4 टीआरपी मिली है।
