धुरंधर 2 में आदित्य धर से हुई चूक? रणवीर के फाइट सीक्वेंस में लोगों ने नोटिस की गलती
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 के बहुत से सीन्स अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फिल्म का ऐसा ही एक सीन है जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स को एक गलती दिख गई है। फिल्म का ये वीडियो क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर बनी फिल्म की बज के बीच नेटिजेन्स ने फिल्म में एडिटिंग की एक गलती पकड़ी है। फिल्म के एक सीक्वेंस में सोशल मीडिया यूजर्स ने पाया कि कैमरामैन शीशे में दिख रहा है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसपर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। क्या आपने देखा गलती वाला वो वीडियो?
धुरंधर: द रिवेंज से कौन सा सीन हो रहा वायरल?
अगर आपने ये फिल्म देख ली है तो आपको फिल्म का बाथरूम वाला सीक्वेंस तो याद ही होगा। अगर आपने फिल्म नहीं देखी है तो हम आपको बता दें जिस सीक्वेंस की बात हो रही है वो रणवीर सिंह का एक फाइट सीक्वेंस है। सोशल मीडिया पर इस सीक्वेंस की वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि गलती से एक कैमरामैन की झलक शीशे में दिखाई देती है। एक्स से लेकर इंस्टाग्राम तक ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स
एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सीन में कैमरामैन नजर आ रहा है। आदित्य धर की पीक डीटेलिंग। इसी के साथ यूजर ने हंसी वाले इमोजी बनाए हैं। इस यूजर के पोस्ट पर बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन दिया है। एक ने लिखा- भाईयों, माफ कर दो आदित्य धर को। गलती से इंसान बेहतर बनता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- 100 पीक डीटेलिंग में एक गलती भी हो गई तो क्या हो गया? एक ने लिखा- ये फेक पिक्चर है। एआई से जनरेट की हुई। फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं नजर आता है। एक ने लिखा- ये असली है। मैंने फिल्म में भी इस बात पर ध्यान दिया था।
धुरंधर: द रिवेंज की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस
रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। वहीं, फिल्म का टोटल कलेक्शन चार दिन में 400 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 22 मार्च शाम 5 बजे तक फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भारत में 491.06 करोड़ हो गया है। वहीं, नेट कलेक्शन 412.59 करोड़ हो गया है। आज चौथे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 73.32 करोड़ (नेट) की कमाई कर ली है। धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हुई थी। वहीं, फिल्म का पहला पार्ट साल 2025 में दिसंबर में रिलीज हुआ था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन