'धुरंधर 2' को 'प्रोपेगैंडा' कहने वालों को अनुपम खेर ने लगाई लताड़, रणवीर सिंह ने जवाब दिया
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' को देखने के बाद एक्टर अनुपम खेर ने अपना रिव्यू दिया है। अनुपम खेर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'धुरंधर 2' के बारे में एक लंबा वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने खुद आदित्य धर को फोन करके बधाई दी।

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की फिल्म इस वक्त हर तरफ बवाल मचा रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। मूवी में रणवीर ने 'हमजा अली मजारी' का रोल में बवाल मचा रहे हैं। हर कोई उनकी जबरदस्त एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहा है। आदित्य धर की ये फिल्म गुरुवार, 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर क्रिटिक्स और ऑडियंस के अलावा स्टार्स भी अपने पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब अनुपम खेर ने भी आदित्य धर की 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन लोगों पर पर तंज कसा, जो इस मूवी को प्रोपगैंडा बता रहे हैं।
ऐसे लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' को देखने के बाद एक्टर अनुपम खेर ने अपना रिव्यू दिया है। अनुपम खेर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'धुरंधर 2' के बारे में एक लंबा वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने खुद आदित्य धर को फोन करके बधाई दी। अनुपम ने अपने हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, 'फिल्म 'धुरंधर 2' जबरदस्त है! आदित्य धर एक रॉकस्टार हैं! कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं। आप फिल्म देखकर बाहर निकलते हैं और आपके अंदर एक खामोशी होती है जो सब कुछ कह देती है, फिर भी कुछ समझा नहीं पाती। धुरंधर देखते हुए मुझे ठीक ऐसा ही महसूस हुआ।'
'धुरंधर' में कुछ ऐसे पल हैं जो...
अनुपम ने आगे लिखा, 'यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह एक अनुभव है। एक भावना है। एक ऐसा सफर जो चुपके से आपके दिल में उतर जाता है और फिर बाहर निकलने से मना कर देता है। 'धुरंधर' में कुछ ऐसे पल हैं जो सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं चलते। वे आपके साथ रह जाते हैं, फिल्म खत्म होने और लाइट जलने के काफी देर बाद तक।'
संजय तो कमाल के हैं
अनुपम वीडियो में कहते हैं, 'मैंने इस पोस्ट के साथ जो वीडियो शेयर किया है, उसमें मैंने अपनी भावनाओं को बयां करने की कोशिश की है... लेकिन सच कहूं तो, मैं इस बारे में और भी बहुत कुछ कह सकता था। क्योंकि कुछ कहानियां सिर्फ बताने के लिए नहीं होतीं! उन्हें महसूस किया जाता है। 'धुरंधर' भी ऐसी ही एक कहानी है। इतनी दमदार, इतनी जादुई, इतनी दिल को छू लेने वाली और इतनी मानवीय फ़िल्म बनाने के लिए पूरी टीम को बधाई। इसे देखिए। इसे महसूस कीजिए। और फिर इसके बारे में सोचिए और संजय तो कमाल के हैं! हर 'भारतीय' को इस फिल्म पर गर्व होगा।'
अनुपम ने लोगों पर इसे 'प्रोपेगैंडा' फिल्म कहने पर लगाई लताड़
अपने इस वीडियो मं अनुपम खेर ने उन लोगों के एक ग्रुप की बुराई की जिन्होंने फिल्म को प्रोपेगेंडा का जरिया बताया है। अनुपम ने कहा, 'जो लोग कह रहे हैं कि यह कट्टर राष्ट्रवाद के बारे में है और यह एक प्रोपेगैंडा फिल्म है… मुझे उनके लिए बहुत दुख होता है। मुझे उन पर दया आती है। शुरू में, फिल्म देखने से पहले, मुझे गुस्सा आया क्योंकि उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रोपेगैंडा फिल्म कहने की कोशिश की… जो लोग इसे प्रोपेगैंडा फिल्म कहते हैं उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए… आपसे बर्दाश्त नहीं होता तो, आप भी ऐसी फिल्म बना लो (अगर आप ऐसी फिल्म बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो जाकर ऐसी फिल्म बनाओ) कुछ पैसे लगाओ और कुछ राइटर हायर करो।' अनुपम खेर के मुताबिक, धुरंधर 2 मॉडर्न इंडिया के बारे में बात करती है, जिसमें दिखाया गया है कि 'हमारा सिस्टम कितना शानदार है, हमारे लोग कितने शानदार हैं, हमारी एजेंसियां कितनी शानदार हैं'। एक्टर ने आदित्य, रणवीर, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, आर माधवन और अर्जुन रामपाल को शाउट-आउट दिया।
रणवीर की करी तारीफ
रणवीर के बारे में बात करते हुए, अनुपम ने कहा, 'मैं एक्टिंग का टीचर हूं। किसी को सच में सैल्यूट करने के लिए, बहुत समय और पक्का यकीन चाहिए। आप बहुत अच्छे हैं… आपकी बॉडी लैंग्वेज, आपका गुस्सा, आपके दर्द को समझना… एक-दो सीन में, आपका दर्द इतना साफ दिखता है और मुझे दुखी कर देता है। मेरा दिल आपके लिए दुखता है।'
रणवीर ने दिया जवाब
रणवीर ने भी कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ का जवाब देते हुए लिखा, 'शब्द तो मेरे काम पड़ गए ये देखकर, सर। आप की कलाकारी से प्रेरित होकर बड़े हुए हैं, सर। आपका ऐसा कहना मेरे लिए बहुत-बहुत बड़ी बात है। आपको कोटि कोटि प्रणाम, सर।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन