Dhurandhar 2 Hyderabad Theater Fight Over Tickets of Two Versions Sold for Sama Audi धुरंधर-2 की स्क्रीनिंग के दौरान आपस में भिड़े दर्शक, जानिए किस बात पर हुआ झगड़ा, बुलानी पड़ी पुलिस!, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर-2 की स्क्रीनिंग के दौरान आपस में भिड़े दर्शक, जानिए किस बात पर हुआ झगड़ा, बुलानी पड़ी पुलिस!

रणवीर सिंह की फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में दर्शकों को अलग ही तरह का एक्शन देखने को मिल गया। हुआ यह कि एक ही थिएटर में धुरंधर-2 की स्क्रीनिंग के लिए थिएटर ने 2 अलग-अलग भाषाओं के टिकट बेच दिए। आगे क्या हुआ?

Sun, 22 March 2026 04:42 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर-2 की स्क्रीनिंग के दौरान आपस में भिड़े दर्शक, जानिए किस बात पर हुआ झगड़ा, बुलानी पड़ी पुलिस!

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के एक सिनेमाघर में लैग्वेज को लेकर बवाल हो गया। फिल्म देखने आए कुछ लोग भाषा को लेकर आपस में भिड़ गए। यह घटना पंजगुट्टा में मौजूद पीवीआर नेक्स्ट गैलेरिया मॉल की है जहां थिएटर ने एक ही स्क्रीन के लिए हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं के टिकट बेच दिए थे। जब शो शुरू हुआ तो माहौल बिगड़ गया। सिनेमाघर के अंदर तनाव बढ़ गया और हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को बुलाना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

एक ही ऑडी में बेच दीं 2 भाषाओं की टिकटें और फिर..

इंस्टाग्राम पर इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि यह पूरी गड़बड़ी बुकिंग ऐप BookMyShow की वजह से हुई, जिसने एक ही वक्त पर एक ही स्क्रीन के लिए दोनों वर्जन के टिकट बेच दिए। फिल्म के प्रिव्यू और कॉकटेल 2 के प्रोमो के दौरान दर्शकों के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई। तेलुगु वर्जन के टिकट खरीदने वाले लोगों का कहना था कि उन्होंने पहले बुकिंग की थी, इसलिए फिल्म तेलुगु में चलनी चाहिए। वहीं हिंदी वर्जन के दर्शक अपनी बात पर अड़े हुए थे। हंगामा इतना बढ़ा कि दर्शकों ने सीढ़ियों पर बैठकर फिल्म देखने की धमकी तक दे डाली।

लोग बोले- आधी हिंदी में चला देते और आधी तेलुगू में

आखिर में थिएटर ने तेलुगु टिकट वालों के विरोध के बावजूद फिल्म का हिंदी वर्जन ही चलाया। इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए मजे लेते दिखाई पड़े और कमेंट बॉक्स में इसे मीम की तरह ट्रीट किया जा रहा है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'फिल्म पहले ही 4 घंटे लंबी है, अब दर्शकों को 1 घंटा एक्स्ट्रा फन मिल गया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पहला हाफ तेलुगु में और दूसरा हाफ हिंदी में दिखा देते, मामला शांत हो जाता।' कुछ लोगों ने कहा कि इससे अच्छा तो पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की टिकट बुक कर लेते। इस पूरी सिचुएशन को लोग 'लाइव कॉमेडी' कह रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12-15 दिन में शूट हुआ धुरंधर 2 का ये सीक्वेंस, हर शॉट के बाद खिंचती थी फोटो

क्रेज ऐसा कि जगह-जगह बन रहे हैं अजीबोगरीब हालात

बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म के पार्ट-2 को लेकर इतना तगड़ा क्रेज है कि इसके टिकट मिलना मुश्किल हो रहे हैं। आदित्य धर की यह फिल्म साल 2025 की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। यह एक स्पाई थ्रिलर मूवी है जिसमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे एक्टर्स अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म में हकीकत और फिक्शन का जबरदस्त मेल दिखाया गया है। हालाकि फिल्म को लेकर डिमांड इतनी ज्यादा है कि तरह-तरह की अजीब सिचुएशन्स देखने को मिल रही हैं। अलग-अलग जगहों पर फैंस अलग-अलग बात को लेकर भिड़ जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आदित्य धर कभी भी इस वजह से नहीं बनाएंगे धुरंधर 3,एक्टर मुस्तफा अहमद ने बताई वजह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।