Dhurandhar 2 Live Social Media First Review Bade Sahab Discussion and chaos cinema hall ranveer singh aditya dhar film धुरंधर 2 का आ गया पहला पब्लिक रिव्यू, बड़े साहब से लेकर पार्ट 3-4 की हो रही चर्चा, Film-review Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 का आ गया पहला पब्लिक रिव्यू, बड़े साहब से लेकर पार्ट 3-4 की हो रही चर्चा

Dhurandhar 2 Social Media Review: रणवीर सिंह की फिल्म के पेड प्रिव्यू वाले शोज कई जगह पर शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। सोशल साहब के किरदार को लेकर चर्चा भी होने लगी है। 

Wed, 18 March 2026 08:06 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 का आ गया पहला पब्लिक रिव्यू, बड़े साहब से लेकर पार्ट 3-4 की हो रही चर्चा

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज को देखने लोग सिनेमाहॉल पहुंच रहे हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है। फैंस ने फिल्म को लेकर अपनी-अपनी थ्योरीज लिखना भी शुरू कर दिया है। एक फैन ने फिल्म देखने के बाद अपनी थ्योरी लगाई है कि फिल्म का पार्ट 3 और 4 भी आएगा। वहीं, सोशल मीडिया पर बड़े साहब की आइडेंटिटी रिवील किए बिना चर्चा तेज हो गई है।

धुरंधर 2 लोगों को आ रही पसंद

धुरंधर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। अब जब फिल्म के पेड प्रिव्यूज रिलीज होने लगे हैं। लोग सोशल मीडिया पर बड़े साहब के किरदार को लेकर सस्पेंस औक बढ़ा रहे हैं। फिल्म की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा- फर्स्ट हाफ ब्लॉकबस्टर। पहेल हाफ का रनटाइम 1 घंटा 50 मिनट है। एक यूजर ने लिखा- धुरंधर 2 3000 करोड़ तो आसानी से कमा लेगी। एक ने लिखा- आप इस फिल्म के लिए तैयार नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम गोपाल वर्मा पर चढ़ा धुरंधर 2 का क्रेज, बोले शोले से 100 गुना शानदार

बड़े साहब के किरदार को लेकर तेज हुई चर्चा

बड़े साहब के किरदार को लेकर भी लोग एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- और बड़े साहब फाइनली दिखा दिए गए हैं। न तो अजय देवगन, न सलमान खान। इमरान हाशमी भी नहीं। मैं नहीं बताउंगा कि बड़े साहब का किरदार कौन निभा रहा है। जब तक आप फिल्म नहीं देख लेते, गेस करते रहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मैं आपको ये तो नहीं बता रहा कि बड़े साहब कौन हैं, लेकिन बड़े साहब को देख आप चौंक जरूर जाएंगे। वहीं, लोगों ने किरदार कौन प्ले कर रहा है ये तो रिवील नहीं किया है। पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि बड़े साबह कोई और नहीं बल्कि दाऊद इब्राहिम का ही किरदार होगा।

धुरंधर 2 देख क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स

वहीं, एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है जिसमें रणवीर के सीक्वेंस पर लिखकर आ रहा है- किंग ऑफ ल्यारी। बहुत से यूजर्स ने लिखा है किव धुरंधर 2 में पार्ट 1 से भी ज्यादा हिंसी और खून-खराबे वाले सीन हैं। एक ने लिखा धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी। एक ने लिखा- धुरंधर 2 अपने टाइटल धुरंधर: द रिवेंज के साथ न्याय करती है। यूजर ने धुरंधर 2 को पीक सिनेमा बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में मिलेगा सरप्राइज? देखें रिलीज से पहले आदित्य धर ने क्या लिखा

एक यूजर ने लिखा- ये होता है पीक सिनेमा। अगर आप धुरंधर 2 को हॉल में नहीं देखते हैं तो आप यकीनन कुछ न कुछ मिस कर देंगे। आदित्य धर का धन्यवाद ये सिनेमैटिक मास्टरपीस बनाने के लिए। एक ने लिखा- रणवीर सिंह बॉलीवुड के नए किंग हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 देखने का है प्लान? जानें ऑनलाइन बुक करने के स्टेप्स और डिस्काउंट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।