धुरंधर 2 देखने का है प्लान? जानें कैसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं टिकट और कहां मिलेगा डिस्काउंट
धुरंधर 2 देखने का प्लान है और ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो यहां बताए गए दो ऑप्शंस फॉलो कर सकते हैं। आप बुक माय शो और डिस्ट्रिक्ट ऐप से टिकट ले सकते हैं। यहां तरीका जान लें।

धुरंधर 2 के फैन्स के इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। 19 मार्च को फिल्म ऑफिशियली रिलीज हो रही है। रिलीज डेट के पहले 18 मार्च से फिल्म के प्रिव्यू शोज भी चल रहे हैं। ये शोज शाम 5 बजे से शुरू होकर रात 11.45 तक हैं। फिल्म करीब 4 घंटे की है, सोशल मीडिया पर लेट शो देखने वालों के लिए कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। अगर आप फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो यहां जान ले बुक माय शो और डिस्ट्रिक्ट ऐप पर फिल्म का टिकट कैसे बुक कर सकते हैं। आप ऑनलाइन बुक नहीं करना चाहते तो थिएटर जाकर वॉक-इन टिकट भी ले सकते हैं।
ऐसे बुक करें टिकट
- अगर आपके पास ऐप नहीं है तो सबसे पहले BookMyShow ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप डाउनलोड करने के बाद अपनी लोकेशन सेच करें और आसपास के सिनेमाघर देखें
- अब फिल्म सर्च करें Dhurandhar The Revenge इसके बाद Book Tickets पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपने शो का टाइम और सीट सिलेक्ट करें। अगर आप 18 को बुक कर रहे हैं तो कई शोज दिख जाएंगे।
- यूपीआई से पेमेंट करके आप बुकिंग कम्प्लीट कर सकते हैं।
- आपको ई-टिकट मिल जाएगा जिसे आप थिएटर में दिखाकर फिल्म का मजा ले सकते हैं।
- आपको फिल्म 2डी, आईमैक्स 2डी वगैरह जिस फॉर्मैट में देखनी है, चुन सकते हैं। सबके टिकट प्राइस में भी फर्क होगा।
डिस्ट्रिक्ट ऐप से ऐसे करें बुक
- अगर आप डिस्ट्रिक्ट ऐप पर बुक करना चाहते हैं तो ये स्टेप्स फॉलो करें
- ऐप डाउनलोड और लॉगिन सबसे पहले Play Store या App Store से District by Zomato ऐप डाउनलोड करें और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- शहर चुनें: ऐप ओपन होते ही अपना शहर (जैसे- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु आदि) सिलेक्ट करें या लोकेशन परमिशन दें।
- मूवी सेक्शन पर जाएं: होम स्क्रीन पर आपको 'Movies' का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- फिल्म चुनें: फिल्मों की लिस्ट में से अपनी फिल्म Dhurandhar 2 पर क्लिक करें।
- थिएटर और शो टाइम: अब 'Book Tickets' पर क्लिक करें। अपनी पसंद का सिनेमा हॉल (PVR, INOX, Cinepolis आदि), तारीख और समय चुनें।
- सीट सिलेक्शन: स्क्रीन लेआउट को देखकर अपनी पसंदीदा सीटें चुनें और 'Proceed' करें।
- पेमेंट करें: आप UPI (GPay, PhonePe), डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट पूरा करें।
- टिकट लें: पेमेंटहोने के बाद आपका ई-टिकट ऐप के Booking सेक्शन में दिख जाएगा, आप एसएमएस और मेल भी चेक कर सकते हैं।
अगर आप डिस्ट्रिक्ट ऐप पर पहली बार बुकिंग कर रहे हैं, तो चेक करें कि कोई डिस्काउंट कोड है या नहीं, इससे आप 200 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। TAKE 100, FIRSTMOVE, FILM150, FILM200 जैसे कोड्स ट्राई करके देखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन