Aditya dhar shares a note before dhurandhar 2 release promises twist turns and surprises here is one request from direct धुरंधर 2 में मिलेगा सरप्राइज? देखें रिलीज से पहले आदित्य धर ने दर्शकों को क्या बताया, एक रिक्वेस्ट भी की, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 में मिलेगा सरप्राइज? देखें रिलीज से पहले आदित्य धर ने दर्शकों को क्या बताया, एक रिक्वेस्ट भी की

Dhurnadhar 2 Release: धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए डायरेक्टर आदित्य धर ने एक नोट लिखा है। इसमें बताया है कि धुरंधर द रिवेंज बनाते समय दर्शकों की सारी उम्मीदों का खयाल रखा गया है। उन्होंने एक रिक्वेस्ट भी की है।

Wed, 18 March 2026 01:59 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 में मिलेगा सरप्राइज? देखें रिलीज से पहले आदित्य धर ने दर्शकों को क्या बताया, एक रिक्वेस्ट भी की

धुरंधर 2 रिलीज के पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस के लिए एक नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि फिल्म गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद पर 19 मार्च रिलीज हो रही है। साथ ही पहले पार्ट को प्यार देने का आभार जताया है। आदित्य धर ने लिखा है कि धुरंधर द रिवेंज बनाने बैठे तो इस बात का ध्यान रखा कि देखने वालों वो सारे इमोशंस देखे जिनके लिए वे तैयार नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने दर्शकों से एक रिक्वेस्ट भी की है।

आदित्य धर ने याद की धुरंधर की जर्नी

आदित्य धर लिखते हैं, मेरी प्यारी, सबसे असाधारण धुरंधर फैमिली। 5 दिसंबर 2025 को धुरंधर सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। और तबसे आपने इसे प्यार दिया, आपने इसे जिया, आपने हर डिटेल की तारीफ की, हर पल पर डिबेट की, इसे दोबारा देखा और ऐसी चीजों को नोटिस किया कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई करेगा। कहीं ना कहीं इस सुंदर, अनप्रिडिक्टिबल जर्नी में हमारी फिल्म आपकी बन गई, फिर देश और फिर दुनिया की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में CBFC ने लगाए 21 कट, लंबी है बदलावों की लिस्ट, मिला A सर्टिफिकेट

जब धुरंधर पार्ट 2 बनाने बैठे...

एक फिल्ममेकर के लिए ये सबसे बड़ा दिल छूने वाला गिफ्ट हो सकता था। इसलिए जब हम धुरंधर द रिवेंज बनाने बैठे, हमें एक चीज पूरे विश्वास के साथ पता थी कि हमें आपको सरप्राइज करना है, हमें आपको ऐसे इमोशंस देने हैं जिसके लिए आप तैयार ना हों, ईमानदारी से कहूं तो यह कभी भी आसान नहीं था लेकिन आपके लिए हमने अपनी पूरी ताकत लगा दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम गोपाल वर्मा पर चढ़ा धुरंधर 2 का क्रेज, बोले शोले से 100 गुना शानदार

आदित्य धर की अपील

हमने धुरंधर द रिवेंज में दिलोजान लगा दिए हैं ताकि आप हर ट्विस्ट, हर इमोशन उसी तरह एक्सपीरियंस कर सकें जैसे ये फील होने चाहिए। थिएटर के अंधेरे में दोस्तों और परिवार से घिरे हुए और यहां तक की अजनबी भी वही इमोशंस फील करें। इसी तरह फिल्मों को अनुभव करना चाहिए ना कि किसी के फोन में ब्लर इमेज के साथ। इसलिए मेरी एक रिक्वेस्ट है कि प्लीट स्पॉयलर्स शेयर ना करें। हर फैन को क्लूलेस आने और अपने पर्सनल विजन के साथ जाने दें जो उन्होंने फील किया है। धुरंधर जो भी है वो आपकी देन है। अब मैं आपका भरोसा कर रहा हूं कि ये क्या बनेगी। मेरा प्यार और आभार।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या हिंदू वाकई में डरपोक कौम है? पढ़ें धुरंधर 2 में आतंकी बने विवेक का जवाब

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।