ram gopal varma praises dhurandhar 2 calls it 100 times magnificent than sholay says Steven Spielberg should watch धुरंधर 2 शोले से 100 गुना शानदार, मुगल-ए-आजम भी फीकी, फिल्म की तारीफ में क्या बोले राम गोपाल वर्मा, पढ़ें, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 शोले से 100 गुना शानदार, मुगल-ए-आजम भी फीकी, फिल्म की तारीफ में क्या बोले राम गोपाल वर्मा, पढ़ें

धुरंधर 2 के क्रेज के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर अपना वर्डिक्ट दे दिया है। उनका कहना है कि यह मूवी शोले से 100 गुना शानदार है और हॉलीवुड फिल्ममेकर्स को सारा काम छोड़कर यह फिल्म देखनी चाहिए।

Wed, 18 March 2026 12:02 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 शोले से 100 गुना शानदार, मुगल-ए-आजम भी फीकी, फिल्म की तारीफ में क्या बोले राम गोपाल वर्मा, पढ़ें

धुरंधर 2 की रिलीज के कुछ ही घंटे रह गए हैं, इंटरनेट पर फिल्म का तगड़ा बज है। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर द रिवेंज पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि फिल्म का ऐसा क्रेज है कि इसके हर पहलू को देखकर लग रहा है कि यह शोले से 100 गुना शानदार होगी। उन्होंने फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की और लिखा कि यह फिल्म सिनेमा के नए युग को जन्म देगी। राम गोपाल वर्मा ने आदित्यधर की भी तारीफ की है साथ ही स्टीवेन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को धुरंधर 2 देखने की सलाह दी है।

राम गोपाल वर्मा हुए मुरीद

राम गोपाल वर्मा ने लिखा है, कल रात #Dhurandhar2 का हर तरह का मिला-जुला असर देखते हुए चाहे वो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से उम्मीदें हों, दर्शकों का जोश हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमा के व्याकरण को तोड़ना हो या कुल मिलाकर इसका मनोवैज्ञानिक ऑडियो-विजुअल इम्पैक्ट हो, यह शोले से 100 गुना ज्यादा शानदार फिल्म साबित होगी। इसके आगे मुगल-ए-आजम से लेकर अब तक बनी सभी बड़ी फिल्में टीवी सीरियल जैसी लगेंगी। यह एक नया सिनेमाई युग का जन्म है और इससे पहले सिनेमा की दुनिया में जो भी था उसका अंत है।

स्टीवन स्पीलबर्ग देखें फिल्म

राम गोपाल वर्मा आगे लिखते हैं, अब से डायरेक्टर शब्द की स्पेलिंग आदित्यधर के नाम से शुरू होगी। यहां तक कि स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन के लिए भी यही समझदारी होगी कि वे अपना सारा काम छोड़कर #Dhurandhar2 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखें।

धुरंधर 2
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में CBFC ने लगाए 21 कट, लंबी है बदलावों की लिस्ट, मिला A सर्टिफिकेट

धुरंधर का क्रेज

धुरंधर 2 का रन टाइम 3 घंटे 49 मिनट है। 19 मार्च को रिलीज के पहले 18 को इसके पेड प्रिव्यू शोज चलेंगे। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पेड रिव्यूज से फिल्म ने 44.25 करोड़ की कमाई कर ली है इसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। सीबीएफसी ने फिल्म के ए सर्टिफिकेट दिया है। टीसीरीज ने धुरंधर 2 के 5 गानों का एल्बम रिलीज किया है। फिल्म में लोगों को कुछ सरप्राइज भी मिल सकते हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स मानकर चल रहे हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ रुपये वर्ल्ड वाइड कमाई कर लेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के 24 घंटे लगेंगे शो, मराठा मंदिर में DDLJ की टाइमिंग भी बदली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।