Dhurandhar 2 Hamza Ali Ranveer Singh Yalina Luxury House not in Pakistan but Punjab Amritsar Inside photos and videos धुरंधर 2 में हमजा और यलीना का आलीशान बंगला नहीं है कोई सेट, इस शहर में है वो घर, देखें इनसाइड वीडियो, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 में हमजा और यलीना का आलीशान बंगला नहीं है कोई सेट, इस शहर में है वो घर, देखें इनसाइड वीडियो

Ranveer Singh Luxury House in Dhurandhar 2: अगर आपने धुरंधर 2 देख ली है तो आपको फिल्म से हमजा और यलीना का बंगला भी याद ही होगा। क्या आपको पता है वो बंगला कोई सेट नहीं बल्कि असल में किसी का घर था। आइए आपको बताते हैं भारत के किस शहर में है धुरंधर 2 में दिखाया वो बंगला। 

Sat, 21 March 2026 08:42 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 में हमजा और यलीना का आलीशान बंगला नहीं है कोई सेट, इस शहर में है वो घर, देखें इनसाइड वीडियो

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दे रही है। जो लोग भी फिल्म को देखकर आ चुके हैं, वो फिल्म की चर्चा करते नहीं थक रहे हैं।अगर आपने भी फिल्म देख ली है तो आप रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली और सारा अर्जुन के किरदार यलीना का महल जैसा घर याद ही होगा। अगर आप सोच रहे हैं को वो घर कोई सेट है, तो आप गलत है। फिल्म में जिस बंगले को पाकिस्तान में दिखाया गया है, वो असल में पंजाब के अमृतसर में है।

धुरंधर 2 में दिखाया बंगला पंजाब में है

23dc_architects नाम के इंस्टाग्राम पर एक आलीशान बंगले का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ दावा किया गया है कि आदित्य धर की धुरंधर 2 का शूट यहीं हुआ है। वीडियो में जो बंगला नजर आ रहा है वो फिल्म में दिखाए बंगले जैसा ही दिखता है। इस वीडियो में बंगले के इनडोर और आउटडोर को कैप्चर किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 बनी रणवीर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बनाए ये रिकॉर्ड

यूट्यूब पर शेयर किया गया है बंगले का वीडियो

वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है- आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज में दिखाया गया घर दरअसल पंजाब में है। हमें बेहद खुशी है कि हमारा प्रोजेक्ट, आनंदा, इस बेहतरीन फिल्म में बड़े पर्दे पर नजर आया। सारा अर्जुन और रणवीर सिंह आपकी स्क्रीन प्रेजेंस ने घर को और खास बना दिया है। क्या आप उन जगहों को स्पॉट कर सकते हैं जहां आपके फेवरेट सीन्स शूट हुए हैं? इस शानदार घर का पूरा वीडियो यूट्यूब पर भी शेयर किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राकेश बेदी धुरंधर के पहले पार्ट से ही दे रहे थे सरप्राइज का हिंट, बताए सीन्स

उस बंगले में शूट हुआ है फिल्म का एक जबरदस्त सीक्वेंस

अगर आप फिल्म देख चुके हैं तो आपको मालूम है फिल्म के सबसे बेहतरीन सीक्वेंस में से एक सीक्वेंस इस घर के बाथरूम में ही शूट किया गया है। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के जसकीरत से हमजा बनने की कहानी दिखाई गई है। इसके अलावा फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रणवीर ल्यारी पर राज करने लगता है और वो अपनी पत्नी यलीना के लए एक आलीशान बंगला खरीदता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' से वायरल हुआ रणवीर का खतरनाक अंडरवॉटर BTS वीडियो, फैंस हुए हैरान

धुरंधर 2 की अबतक की कमाई

धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। sacnilk.com के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 323.79 करोड़ की कमाई कर ली है। आज तीसरे दिन भी फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।