Dhurandhar 2 The Revenge Ranveer Singh Films 7 Records Beats shah rukh khan jawan pushpa 2 in hindi animal aditya dhar धुरंधर 2 बनी रणवीर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बनाए ये रिकॉर्ड
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनधुरंधर 2 बनी रणवीर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बनाए ये रिकॉर्ड

धुरंधर 2 बनी रणवीर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बनाए ये रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Records: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं केवल तीन दिनों में फिल्म ने बनाए कितने रिकॉर्ड। 

Harshita PandeySat, 21 March 2026 07:46 PM
1/10

धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के तीन दिन के अंदर ही कई रिकॉर्ड्स बना लिए हैं। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। आइए जानते हैं रणवीर सिंह की धुरंधर ने तीन दिन में किन-किन फिल्मों को छोड़ा पीछे और बनाए कितने रिकॉर्ड।

2/10

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

आदित्य धर की धुरंधर: द रिवेंज रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे यानी 19 मार्च को 102.55 करोड़ की कमाई की थी। धुरंधर 2 से पहले रणवीर सिंह की धुरंधर उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग (28 करोड़) फिल्म थी।

3/10

100 करोड़ से ओपनिंग करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है जिसने 100 करोड़ से ओपनिंग की है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 102.55 करोड़ की कमाई की थी।

4/10

बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा पेड प्रिव्यू

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पेड प्रिव्यू में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने 18 मार्च (पेड प्रिव्यू) को 48 करोड़ की कमाई की थी। इससे पहले दे कॉम हिम ओजी पेड रिव्यू में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म ने 21 करोड़ कमाए थे।

5/10

हिंदी भाषा में पुष्पा 2 को पछाड़ा

आदित्य 2 की धुरंधर 2 हिंदी भाषा में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म है। फिल्म ने पुष्पा 2 (हिंदी भाषा) का रिकॉर्ड ब्रेक किया है। पुष्पा 2 ने पहले दिन हिंदी भाषा में 70.30 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, रणवीर की धुरंधर 2 ने हिंदी भाषा में पहले दिन 96.78 करोड़ की कमाई की थी।

6/10

धुरंधर 2 ने तोड़ा कल्कि 2898 एडी और एनिमल का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में बॉर्डर 2, जवान, पठान और एनिमल को पछाड़ दिया है।

7/10

बॉर्डर 2, एनमिल, कल्कि 2898 एडी, जवान और पठान का ओपनिंग डे कलेक्शन

बॉर्डर 2 का ओपनिंग कलेक्शन 30 करोड़ है। एनिमल का 76 करोड़, कल्कि 2898 एडी का 95.30 करोड़, जवान का ओपनिंग डे कलेक्शन 75 करोड़ और पठान का ओपनिंग डे कलेक्शन 57 करोड़ था।

8/10

तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग

धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पुष्पा 2 (179.25 करोड़) और दूसरे नंबर पर आरआरआर (134 करोड़) है।

9/10

धुरंधर 1 से ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस

धुरंधर 2 साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है। धुरंधर 2 को पार्ट 1 से भी ज्यादा प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़े इस बात की गवाही साफ देते हैं।

10/10

धुरंधर 2 कास्ट

फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन और संजय दत्त जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में यामी गौतम का कैमियो भी है।