'धुरंधर 2' से वायरल हुआ रणवीर सिंह का खतरनाक अंडरवॉटर BTS वीडियो, फैंस हुए हैरान कहा- यकीन करना मुश्किल
आदित्य धर की ये फिल्म गुरुवार, 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' रिलीज के बाद रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर अंडरवॉटर एक खतरनाक सीन शूट करते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस वक्त 'धुरंधर 2' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में रणवीर 'हमजा अली मजारी' के रोल में बवाल मचा रहे हैं। हर कोई उनकी जबरदस्त एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहा है। आदित्य धर की ये फिल्म गुरुवार, 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' रिलीज के बाद रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर अंडरवॉटर एक खतरनाक सीन शूट करते नजर आ रहे हैं।
'धुरंधर' से रणवीर का 'बिहाइंड-द-सीन्स' वीडियो वायरल
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच रणवीर सिंह का एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह को फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी, एक जासूस बनने के लिए कड़ी ट्रेनिंग से गुजरता हुआ दिखाया गया है। अपनी तैयारी के हिस्से के तौर पर, किरदार को पानी के अंदर सांस पर काबू रखने की प्रैक्टिस करनी होती है - जो कि खुफिया ऑपरेशन्स के लिए एक बहुत जरूरी हुनर है। लेकिन, जिस चीज ने फैंस को सचमुच हैरान कर दिया है, वह है हाल ही में सामने आया 'बिहाइंड-द-सीन्स' (BTS) फुटेज; जिससे पता चलता है कि रणवीर ने यह मुश्किल सीन खुद ही किया था।
अंडरवॉटर किया खतरनाक स्टंट
वीडियो में देख सकते हैं कि रणवीर सिंह के इस BTS वीडियो में, एक्टर को पूल में उतरने से पहले ट्रेनिंग लेते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद, वह पूरी तरह शांत रहते हुए खुद को पानी के अंदर डुबो लेते हैं, और क्रू के लोग इस सीन को शूट करते रहते हैं। वीडियो में एक्टर को इस तरह से कड़ी मेहनत करते दिख उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
यकीन नहीं हो रहा कि ये रणवीर है
रणवीर सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स की लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'यह तो कमाल है। इस इंसान ने सच में इस फिल्म में अपनी जान लगा दी और उसे इसका फल भी मिला। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं तो दो बार देखने पर भी यकीन नहीं कर पाया कि यह रणवीर है या उसका बॉडी डबल? इसमें बहुत ज्यादा मेहनत लगी है, और वह साफ दिख रही है!' तीसरे यूजर ने कमेंट में लिखा था, 'उनकी पूरी लगन और साथ में वह जन्मजात टैलेंट! PR और VFX के इस जमाने में किसी स्टार को इतनी मेहनत करते देखना बहुत अच्छा लगता है। रणवीर, ऐसे ही चमकते रहो, हमें फिल्मों में तुम्हारी और जरूरत है!'
आदित्य धर की 'धुरंधर 2'
फिल्म में रणवीर के अलावा, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे कलाकारें ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस के ही नहीं, बल्कि स्टार्स के भी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से कंगना रनौत ने आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन