dhurandhar 2 lyari people tells how they will welcome Sanjay dutt ranveer singh if they come karachi movie reaction धुरंधर 2: करके कत्ल हम लाश नहीं गिनें… देखें ल्यारी के लड़कों का रणवीर सिंह और संजय दत्त को मैसेज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2: करके कत्ल हम लाश नहीं गिनें… देखें ल्यारी के लड़कों का रणवीर सिंह और संजय दत्त को मैसेज

ल्यारी की काफी जनता ने धुरंधर पार्ट 1 देख ली है। अब एक वीडियो वायरल है जिसमें वहां के लोगों ने संजय दत्त और रणवीर सिंह को कुछ मैसेज दिया है। कुछ ने यह भी बताया है कि फिल्म में दिखा ल्यारी कैसा है

Mon, 16 March 2026 04:19 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2: करके कत्ल हम लाश नहीं गिनें… देखें ल्यारी के लड़कों का रणवीर सिंह और संजय दत्त को मैसेज

धुरंधर 2 की रिलीज का इंतजार भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी बेसब्री से हो रहा है। बैन होने के बावजूद वहां की जनता रणवीर सिंह की यह फिल्म देख चुकी है। अब ल्यारी का एक वीडियो वायरल है। इसमें वहां की जनता धुरंधर, रणवीर सिंह और संजय दत्त के लिए कुछ बोल रही है। वहां के बच्चों ने ल्यारी पर खतरनाक रैप सॉन्ग भी बनाया है। भारत के लोग इस वीडियो को देखकर कमेंट कर रहे हैं कि पाकिस्तानी अलग लेवल पर धुरंधर की मार्केटिंग कर रहे हैं।

रणवीर, संजय दत्त के लिए मैसेज

सुलेमान नाम के ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है। इसमें लिखा है, कराची से ल्यारी के लोगों के लिए रणवीर सिंह, संजय दत्त और बाकी लोगों के लिए मैसेज है... क्लिप में होस्ट बोलती है, बॉलीवुड की नई फिल्म धुरंधर का ट्रेलर देखकर लगता है कि उनका ये खतरनाक एजेंट कराची में आकर खलबली मचा देगा। लेकिन ल्यारी वाले भी किसी से कम नहीं हैं। देखते हैं वे रणवीर सिंह की एक्शन से पैक्ड एंट्री का कैसे वेलकम करेंगे, उन्हें फुटबॉल खिलाएं, बॉक्सिंग सिखाएंगे या होगा लेवा-लेवा पर डांस?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कराची के दर्शक ने किया धुरंधर का रिव्यू, बताया चौधरी असलम से जुड़ी क्या चूक दिखी

बताएंगे ल्यारी क्या चीज है

वीडियो में कुछ बच्चे एंकर से बोलते हैं, रणवीर सिंह ल्यारी में आपका स्वागत है। इसके बाद एक महिला बोलती है, मैंने देखा ही नहीं है तो वेलकम कैसे करूंगी बेटा। देखा होगा तो वेलकम करूंगी मेरी जान। कुछ नहीं सिखाऊंगी मैं तो गैर आदमी से बात ही नहीं करती। इसके बाद बॉक्सिंग करते कुछ बच्चों से पूछा जाता है कि अगर रणवीर आ गए तो क्या टिप्स देंगे, इस पर बच्चा बोलता है, 'हम बॉक्सर हैं यहां आए तो बॉक्सिंग सिखाएंगे। उसको बताएंगे कि ल्यारी क्या चीज है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रहमान डकैत के असली बेटे ने बताया अब्बू की मौत के बाद क्या हुआ था मां का हाल

आ गए तो रोनाल्डो बना देंगे

इसके बाद एक बच्चा रणवीर के लिए रैप गाता है, 'हम मिले तो सीन पूरा हिले, करके कत्ल हम लाश नहीं गिनें, ल्यारी के लड़के सारे सिरफिरे।' एक शॉपकीपर संजय दत्त के लिए बोलता है, चौधरी असलम बनकर आ रहे हो तो वापस चले जाओ यहां से, यहां पुरसुकून बंदे हैं यहां पर। फिर बोलता है, यहां आएंगे तो इनको हम रोनाल्डो बना देंगे लेकिन रणवीर सिंह नहीं बनने देंगे। एक बंदा बोला, इंडिया वालों ने फिल्म बना ली है, हमसे तो पूछते ताकि हम उनको ये गलियां दिखाते। रहमान डकैत, शहजान बलोच का बताते। बहुत से लाडले यहां गुजर गए। चौधरी असलम की दहशत भी बता देते। एक बच्चा बताता है, फिल्म में जैसा दिखाया गया है, ल्यारी का माहौल एकदम वैसा है। संजू आएं तो उनको गलियां दिखाएंगे, रणवीर को प्यार देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक पुलिस चीफ चौधरी असलम की बीवी ने सुनाई लव स्टोरी, बोलीं- मामू का बेटा था…

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।