1/8साल 2026 में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं जो अलग-अलग जोनर की हैं। फैंस को अलग-अलग तरह की मूवीज पसंद हैं। कुछ को तो खूब मारधाड़ एक्शन फिल्में पसंद हैं। अब इस साल कई जबरदस्त एक्शन फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें से कुछ का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है।

रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल की फिल्म धुरंधर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी जिसे आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले पार्ट का

सलमान खान की फिल्म बैट ऑफ गलवान जिसका नाम अब मात्रभूमि कर दिया गया है। यह भी फुल एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें वॉर के सीक्वेंस भी होंगे। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म है टॉक्सिक जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और वॉयलेंट सीन्स दिखे थे। पहले यह मूवी 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 4 जून को रिलीज होगी।

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ की वुमन स्पाई फिल्म अल्फा 10 जुलाई को रिलीज होगी। यह यश राज फिल्म्स की पहली महिला स्पाई फिल्म है।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान आ रही है जिसमें दोनों के बीच टक्कर दिखेगी। फिल्म में अक्षय ही विलन का किरदार निभाएंगे।

सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 भी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं। फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करेंगे और आमिर खान प्रोड्यूस।

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान की फिल्म किंग भी इसी साल रिलीज होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। फिल्म 14 दिसंबर को रिलीज होगी।
