धुरंधर 2 के इस सीन को देखकर रोई थी ऑडियंस, AI वर्जन ने कर दिया खुश, यूजर्स बोले-अब हुई संतुष्टि
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का एक AI वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जसकीरत की मुलाकात अपनी मां से होती हुई दिखाई गई है। वीडियो वायरल हो गया है। थिएटर में जिस सीन को देखने के बाद ऑडियंस रो रही थी। अब AI ने उस दुख को कम कर दिया है।

रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर 2 में अपनी परफॉरमेंस से तारीफें बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। फिल्ममेकर्स रणवीर को शानदार एक्टर बता रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक AI वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धुरंधर 2 का आखिरी सीन है जब वो अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचते हैंलेकिन मिल नहीं पाते। ये सीन देखने के बाद थिएटर में बैठी ऑडियंस अपने आंसू नहीं रोक पाती। सालों बाद होने वाली मुलाकात एक बार फिर अधूरी रह जाती है। लेकिन AI वीडियो ने दोनों की अधूरी मुलाकात को पूरा कर दिया है।
AI वीडियो में जसकीरत ने की अपनी मां से मुलाकात
सोशल मीडिया पर फिल्म धुरंधर 2 का वो सीन वायरल हो रहा है जब रणवीर सिंह का किरदार अपनी मां और बहन से मिलने अपने गांव जाता है। सालों, महीनों, घंटों इंतजार की घड़ी खत्म ही होने वाली होती है तभी रणवीर मां और बहन से बिना मिले वापस लौट जाते हैं। ये सीन आत्मा रुला देता है। लेकिन अब AI ने दोनों को मिलते हुए दिखा दिया है। इस वीडियो ने ऑडियंस को खुश जरूर कर दिया होगा। वीडियो में रणवीर अपनी मां से मिलते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। बहन और उसके बच्चों के साथ फोटो खिंचवाता है। फिल्म में ये सीन नहीं था।
AI वीडियो ने किया खुश
इस AI एडिटेड वीडियो को देखने के बाद फैंस ने खुशी जताई है। एक यूजर ने लिखा, 'कितन सुकून है इन्हें मिलते हुए देखना', एक और यूजर ने लिखा 'जो आदित्य धर ने नहीं किया वो AI ने कर दिखाया', एक यूजर ने लिखा, 'इसी सीन पर मैं सबसे ज्यादा रोया था', एक और यूजर ने लिखा 'काश ये फिल्म में भी मिल जाते', एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आदित्य धर ने फिल्म को यहां अधूरा छोड़ दिया’, ‘ एक यूजर ने इस फिल्म को शानदार बताया।
धुरंधर 2 ने की धांसू कमाई
बता दें, धुरंधर 2 रिलीज के बाद से लगातार धांसू कमाई कर रही है। फिल्म ने खबर लिखने तक भारत में 468 करोड़ (नेट) कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को 114 करोड़ की शानदार कमाई की थी। ये फिल्म का पहला वीकेंड था। आने वाले दिनों में धुरंधर 2 की आंधी बॉक्स ऑफिस के नंबर हिलाने वाली है। फिल्म को ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। आने वाले दिनों में ये फिल्म कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन