dhurandhar director aditya dhar career, he wrote this peppy songs, read about his journey धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने लिखे हैं इन फिल्मों के डांस सॉन्ग, सालों किया स्ट्रगल, अब कर रहे हैं कमाल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने लिखे हैं इन फिल्मों के डांस सॉन्ग, सालों किया स्ट्रगल, अब कर रहे हैं कमाल

धुरंधर जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्मी जर्नी बहुत स्ट्रगल के बाद शुरू हुई है। कभी फिल्मों के लिए गाने लिखते थे आदित्य, कॉमेडी फिल्म बनाने वाले इस डायरेक्टर को तीन साल किया असिस्ट। अब बॉलीवुड पर कर रहे हैं राज।

Mon, 23 March 2026 11:01 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने लिखे हैं इन फिल्मों के डांस सॉन्ग, सालों किया स्ट्रगल, अब कर रहे हैं कमाल

धुरंधर बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर के काम की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। देश के टॉप डायरेक्टर्स में उनकी गिनती हो रही है। साल 2019 में उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक, दिसंबर 2025 में धुरंधर और अब धुरंधर 2 से धमाका कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आदित्य धर 2008 से ही फिल्मों में एक्टिव हैं। आदित्य ने अपने शहर दिल्ली को अलविदा कहते हुए मुंबई में बसेरा डाल लिया था। शुरुआती सालों में स्ट्रगल करने के बाद डायरेक्टर ने फिल्मों के गीतों को लिखकर पहचान बनाई। आप यकीन नहीं कर पाएंगे की फिल्म वन टू थ्री का टाइटल सॉंग धुरंधर जैसी सीरियस फिल्म बनाने वाले आदित्य धर ने लिखा था।

दिल्ली से मुंबई तक का सफर

1983 में दिल्ली में जन्में आदित्य धर एक कश्मीरी पंडित हैं। उनकी मां सुनीता धर दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन रही हैं। आदित्य ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज में से एक हिंदू से पूरी की है। आदित्य को हमेशा से क्रिकेटर बनना था। फिर एक फिल्म ने उनकी जिंदगी बदल दी। बताया जाता है कि आदित्य ने जैकी श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया की फिल्म गर्दिश देखी और इसके बाद मुंबई जाने का मन बना लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आदित्य सर ने कम खून-खराबा दिखाया…धुरंधर 2 के रिजवान ने बताया असली लियारी का हाल
रणवीर सिंह और आदित्य धर

आदित्य ने लिखे हैं ये गाने

इस फिल्म ने सिनेमा का नजरिया समझने का मौका दिया। आदित्य ने क्रिकेट छोड़ा और साल 2006 में मुंबई में स्ट्रगल करने पहुंच गए। करियर के शुरुआत में उन्हों बतौर RJ काम किया। इसी दौरान अपनी राइटिंग स्किल और ज्यादा शानदार बनाते रहे। करियर के इस स्ट्रगल के दौरान आदित्य को यशराज फिल्म्स का सराहा मिला और उन्होंने अरशद वारसी, जॉन अब्राहम की फिल्म काबुल एक्सप्रेस के गीत लिखे। इस फिल्म का गाना ‘काबुल फिजा’, 'बंजर', 'कह रहा है मेरा दिल', आदित्य ने ही लिखे थे। फिल्म हाल-ए दिल का गाना 'रंग', फिल्म 'वन टू थ्री' का टाइटल सॉंग आदित्य धर ने लिखा था। इसके अलावा आदित्य ने 3 सालों तक कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले डायरेक्टर प्रियदर्शन को भी असिस्ट किया। इस दौरान आक्रोश, तेज जैसी फिल्मों के डायलॉग लिखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 की आंधी नहीं उड़ा पाई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का वीकेंड कलेक्शन

बंद हुई पहली फिल्म

आदित्य धर को लंबे स्ट्रगल और इंतजार के बाद कैटरीना कैफ और फवाद खान को डायरेक्ट करने के लिए रोमांटिक फिल्म मिली जिसका टाइटल था 'रात बाकी' लेकिन उसी समय उरी पर हुए हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन लग गया और फिल्म बंद हो गई। इसके बाद आदित्य ने उरी हमले के बारे में रिसर्च की और फिर जो हुआ उस बारे में पूरे देश को पता है। आदित्य धर ने अपने करियर की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'उरी: सर्जिकल स्ट्राइक' बनाई। अपनी पहली ही फिल्म से नेशनल अवॉर्ड जीता। इस फिल्म के लिए विकी कौशल भी बेस्ट एक्टर चुने गए। उन्होंने भी अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थिएटर रिलीज के बाद जानिए OTT पर कब और कहां देखी जा सकती है धुरंधर 2?

इन फिल्मो को आदित्य ने लिखा है

उरी और धुरंधर जैसी फिल्में डायरेक्ट करने के अलावा आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 की कहानी को लिखा और प्रोड्यूस किया था। यामी की ही फिल्म धूम धाम, मानव कॉल की फिल्म बारामुला को आदित्य धर ने ही लिखा और प्रोड्यूस किया। आदित्य अश्वत्थामा नाम की भी एक फिल्म बना रहे थे लेकिन बाद में वो फिल्म कई वजहों के चलते बंद हो गई। फ़िलहाल आदित्य धुरंधर की सक्सेस की खुशी मना रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।