dhurandhar 2 actor mustafa ahmed talks about dhurandhar 3 and director aditya dhar exclusive आदित्य धर कभी भी इस वजह से नहीं बनाएंगे धुरंधर 3, फिल्म एक्टर मुस्तफा अहमद ने बताई वजह- Exclusive, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आदित्य धर कभी भी इस वजह से नहीं बनाएंगे धुरंधर 3, फिल्म एक्टर मुस्तफा अहमद ने बताई वजह- Exclusive

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के राइट हैंड रिजवान शाह का किरदार निभाने वाले एक्टर मुस्तफा अहमद ने धुरंधर 3 को लेकर बात की। एक्टर ने बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर धुरंधर 3 कब और क्यों बनाएंगे। एक्टर ने कहा अगर ये फिल्म बनती है तो दोनों पार्ट्स से ज्यादा शानदार होगी।

Sun, 22 March 2026 04:09 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
आदित्य धर कभी भी इस वजह से नहीं बनाएंगे धुरंधर 3, फिल्म एक्टर मुस्तफा अहमद ने बताई वजह- Exclusive

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की दुनियाभर में पसंद की जा रही है। आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर सिंह की जानदार परफॉरमेंस की वजह से ये फिल्म पेड प्रीव्यू के साथ सिर्फ सिर्फ दिनों में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ (ग्रॉस) पार कर चुकी है। फिल्म के हर किरदार के काम को पसंद किया जा रहा है। फिल्म क्रेडिट्स में नजर आ रहे सीन को देखने के बाद फैंस इसके तीसरे पार्ट को लेकर भी अटकले लगा रहे हैं। धुरंधर 3 के बारे में फिल्म में रणवीर के किरदार हमजा का राइट हैंड बनने वाले रिजवान शाह, एक्टर मुस्तफा अहमद ने बात की है। मुस्तफा ने एक्स्क्लूसिवली हमसे बात करते हुए बताया कि अगर धुरंधर 3 बनेगी तो उसका कारण क्या होगा।

धुरंधर 3 पर मुस्तफा अहमद ने दिया ये रिएक्शन

मुस्तफा अहमद ने धुरंधर 2 में एक भारतीय एजेंट का ही किरदार निभाया है जो रणवीर के साथ नजर आता है। अंत में ये दोनों ही दुश्मनों का सामना करते हैं। मशीन गन के साथ जब मुस्तफा क्लाइमेक्स सीन शूट करते हैं तो ऑडियंस जमकर तालियां बजाती है। मुस्तफा से बातचीत के दौरान जब धुरंधर 3 के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा, ‘मुझसे ये सवाल बहुत से लोग पूछ रहे हैं। लोगों को धुरंधर 3 चाहिए। मैं बस यही कह सकता कि आदित्य सर को जितना मैं जानता हूं वो धुरंधर 3 कभी भी इसलिए नहीं बनाएंगे की दोनों फिल्में इतनी सक्सेसफुल हो गई हैं। वो तब बनाएंगे जब उनको लगता है कि उनके पास एक बहुत मजबूत कारण, स्टोरी, और सब कुछ है तब वो बनाएंगे। क्योंकि वो ऐसे इंसान नहीं है कि सिर्फ पैसा बनाने के लिए धुरंधर 3 बना दें'। मुस्तफा ने आगे कहा कि अगर धुरंधर 3 आएगी तो सही वजह से आएगी। सही स्टोरी लाइन के साथ आएगी। और अगर आपको लगता है पहली और दूसरी इतनी शानदार है तो तीसरी उससे भी ज्यादा होगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: हाफ डे से पहले ही 44 करोड़ पार धुरंधर 2 की कमाई पहुंची कमाई
dhurandhar

रणवीर सिंह को दी है ट्रेनिंग

बता दें, मुस्तफा ने हमारे साथ बातचीत में बताया कि उनका और रणवीर सिंह का रिश्ता 8 साल पूराना है। उन्होंने ही रणवीर को फिल्म पद्मावत के लिए फिसिकली तैयार किया था। धुरंधर के लिए भी मुस्तफा ही रणवीर को वजन बढ़ाने और किरदार के हिसाब से उनकी बॉडी बनाने में कोच कर रहे थे। बाद में जब उन्हें ऑडिशन देने के बाद रिजवान का रोल ऑफर हुआ तो रणवीर ने ही उन्हें इस रोल को करने के लिए राजी किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थिएटर रिलीज के बाद जानिए OTT पर कब और कहां देखी जा सकती है धुरंधर 2?

विकी कौशल की बनवाई बॉडी

मुस्तफा ने बताया कि उन्होंने विकी कौशल को भी फिल्म उरी के दौरान फिटनेस की ट्रेनिंग दी थी। आदित्य धत की पत्नी यामी गौतम को उनकी फिल्म आर्टिकल 370 ने ही तैयार किया था। अब मुस्तफा धुरंधर 2 में उनकी परफॉरमेंस को मिल रही तारीफ से खुश हैं और खुद को खुशनसीब समझते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया में कितना गम है…जानिए किसने लिखा था ये गाना, सिंगर को नहीं मिली पहचान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।