1st Weekend collections comparision of dhurandhar 2, pushpa 2, kgf 2, dhurandhar read 1st Weekend: धुरंधर 2 की आंधी नहीं उड़ा पाई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का वीकेंड कलेक्शन, कमाए इतने, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

1st Weekend: धुरंधर 2 की आंधी नहीं उड़ा पाई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का वीकेंड कलेक्शन, कमाए इतने

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने अपने पहले वीकेंड के कलेक्शन से यश  की KGF 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। फिल्म की आंधी चल रही है। आगे आने वाले दिनों में कमाई के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।

Mon, 23 March 2026 07:59 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
1st Weekend: धुरंधर 2 की आंधी नहीं उड़ा पाई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का वीकेंड कलेक्शन, कमाए इतने

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 की आंधी जारी है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू के साथ रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है। ऐसी ही आंधी 5 दिसंबर 2025 को आए धुरंधर के पहले पार्ट के समय चली थी। दोनों फिल्मों के पहले वीकेंड का कलेक्शन देखे तो दूसरा पार्ट धूम मचा रहा है। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर पहले पार्ट को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की कहानी छाई हुई हुई थी और अब रणवीर ने हमजा बनकर बदला लिया है। वहीं अगर धुरंधर 2 के पहले वीकेंड के कलेक्शन की तुलना अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और यश की KGF 2 से की जाए तो ये फिल्म भारी पड़ी है।

फिल्म की अब तक की कमाई

पेड प्रीव्यू को मिलाकर रणवीर सिंह की धुरंधर ने अब तक कुल 454.12 करोड़ की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 691.32 कमा लिए हैं। इसके अलावा इस फिल्म ने अपने पहले शनिवार और रविवार के कलेक्शन से अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 से आगे नहीं निकल पाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आदित्य धर कभी भी इस वजह से नहीं बनाएंगे धुरंधर 3,एक्टर मुस्तफा अहमद ने बताई वजह

इस टेबल से समझिए पहले वीकेंड का कलेक्शन-

फिल्म पहला शनिवार (नेट)पहला रविवार (नेट)कुल (नेट)
KGF 2 81.90 करोड़91.75 करोड़173.65 करोड़
पुष्पा:द राइज (पुष्पा 2) 119.25 करोड़141.05 करोड़260.30 करोड़
धुरंधर32 करोड़43 करोड़75 करोड़
धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2)113 करोड़114 करोड़227 करोड़
,


धुरंधर 2 की आंधी

धुरंधर के धमाके बाद ट्रेड एनालिस्ट ने धुरंधर 2 की कमाई की आंधी की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। हमजा की बदले की कहानी देखने के लिए ऑडियंस थिएटर तक जा रही है। दुनियाभर में फिल्म के चर्चे हैं। रणवीर सिंह की परफॉरमेंस की तारीफ हो रही है। आदित्य धर को इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है। आने वाले दिनों में धुरंधर 2 कमाई का नया रिकॉर्ड बना सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थिएटर रिलीज के बाद जानिए OTT पर कब और कहां देखी जा सकती है धुरंधर 2?

धुरंधर 2 के एक्टर से बातचीत

बता दें, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की शूटिंग में 1 साल से ज्यादा का समय लगा है। फिल्म में रिजवान का किरदार निभाने वाले एक्टर मुस्तफा अहमद ने हमें बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट किसी भी एक्टर को नहीं दी गई थी। फिल्म में कौनसा सीन कब दिखाया जाएगा और इस तरह से पेश किया जा रहा है फिल्म देखने के बाद पता चला। इस फिल्म के लिए ऑडियंस से मिल रही तारीफ से फिल्म की कास्ट खुश है। एक्टर ने धुरंधर 3 के बारे में भी बात करते हुए बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर कभी भी पैसों के लिए फिल्म का तीसरा पार्ट नहीं बनाएंगे। ऐसा तभी मुमकिन है जब उनके पास कोई भारी वजह या दमदार कहानी हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के इस सीन का दीपिका-अर्जुन की फिल्म ओम शांति ओम से निकला कनेक्शन?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।