Dhurandhar 2 Rakesh Bedi Replies Pakistani Nabeel Gabol I Love you says shakal milti hai lekin mere pita kabhi pakistan 'मेरे पिता पाकिस्तान नहीं गए', राकेश बेदी का पाकिस्तानी नेता नबील गबोल को जवाब, शक्ल मिलती है…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'मेरे पिता पाकिस्तान नहीं गए', राकेश बेदी का पाकिस्तानी नेता नबील गबोल को जवाब, शक्ल मिलती है…

धुरंधर 2 में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी ने पाकिस्तानी नेता नबील गबोल के उन बयानों पर अपनी टिप्पणी दी है जो उन्होंने पाकिस्तान की मीडिया को दिए। राकेश बेदी ने नबील गबलो को जवाब देते हुए कहा कि मेरी शख्ल आपसे मिलती जरूर है, लेकिन मेरे पिता कभी पाकिस्तान नहीं गए।

Sun, 5 April 2026 07:49 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
'मेरे पिता पाकिस्तान नहीं गए', राकेश बेदी का पाकिस्तानी नेता नबील गबोल को जवाब, शक्ल मिलती है…

धुरंधर और धुरंधर 2 भले ही पाकिस्तान में बैन हुई हो, लेकिन ये पाकिस्तान के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई। सोशल मीडिया पर कई वीडियो आए जहां पाकिस्तान के लोग फिल्म पर रिएक्शन देते नजर आए। इन वीडियोज में पाकिस्तानी नेता नबील गबोल के वीडियो काफी वायरल हुए। कहा जा रहा है कि राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली नबील गबोल के किरदार पर ही आधारित है। नबील गबोल ने कहा था कि राकेश बेदी का जो किरदार दिखाया गया है वो उनके ही किरदार पर आधारित है, लेकिन उसे एक मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है। जबकि उनका रोल पाकिस्तान की ल्यारी में उससे ज्यादा मजबूत था। अब राकेश बेदी ने नबील गबोल के बयानों पर जवाब दिया है।

राकेश बेदी को बताया गया कि क्या बोले नबील गबोल?

द लल्लनटॉप से खास बातचीत के दौरान राकेश बेदी को बताया गया कि नबील गबोल ने उनके बारे में क्या कहा। उन्हें बताया गया कि पहला पार्ट देखने के बाद नबील गबोल ने कहा था कि राकेश बेदी का किरदार उनसे ही प्रेरित है, लेकिन जब पार्ट 2 आया तो नबील गबोल का पोपट हो गया क्योंकि राकेश बेदी को भारत का एजेंट दिखाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सचिन तेंदुलकर ने की ‘धुरंधर’ के जमील जमाली राकेश बेदी के काम की तारीफ

नबील गबलो को बोले राकेश बेदी- आई लव यू

राकेश बेदी को ये भी बताया कि नबील गबोल ने ये भी कहा कि उन्हें राकेश बेदी एक एक्टर के तौर पर काफी पसंद हैं और उन्होंने कहा है आई लव यू राकेश बेदी। इस स्टेटमेंट्स पर राकेश बेदी ने रिएक्टर करते हुए कहा, “मैं ये कहना चाहूंगा कि आई लव यू नबील गबोल साहब।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राकेश बेदी ने खुद से धुरंधर 2 में जोड़ा था ये डायलॉग, सेट पर हंसने लगे थे लोग

राकेश बेदी बोले नबील गबोल से मिलती है शक्ल

राकेश बेदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और ये इत्तेफाक की बात है कि मेरी शक्ल कहीं ना कहीं आपसे थोड़ी बहुत मिलती है। मगर मैं इसमें कुछ कर नहीं सकता। ना आपके पिता इंडिया आए, ना मेरे पिता पाकिस्तान गए। लेकिन शक्ल से अलग हम एक जैसे दिखते हैं, थोड़ा शरीर में भारीपन है जिससे हम एक जैसे लगते हैं। फिल्म में मैंने कपड़े भी वैसे पहने थे, इसलिए हम एक जैसे लगे।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के जमील जमाली एक्टर राकेश बेदी के लिए आया पाकिस्तान से मैसेज

अपने किरदार के बारे में राकेश बेदी ने क्या बताया?

अपनी बातचीत के दौरान नबील गबोल ने ये भी साफ किया कि उनका किरदार सिर्फ नबील गबोल के किरदार से प्रेरित नहीं है। वो आदित्य धर और मेकर्स की कल्पना है कि उनका किरदार ऐसा होगा। धुरंधर 1 और 2 की बात करें तो फिल्म की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी की गैंगवॉर के बारे में है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक इंडियन स्पाई ल्यारी की रहमान डकैत की गैंग में अंदर तक अपनी जगह बना लेता है और फिर एक-एक करके उन्हें मारता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।