Dhurandhar 2 18 March Box Office Collection know how much ranveer singh film earned Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने 18 मार्च के दिन कितने करोड़ की कमाई की है? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने 18 मार्च के दिन कितने करोड़ की कमाई की है? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। पेड प्रिव्यू वाले दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।

Thu, 19 March 2026 07:36 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने 18 मार्च के दिन कितने करोड़ की कमाई की है? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Dhurandhar The Revenge Collection: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मची हुई है। 19 मार्च को फिल्म की ग्रैंड रिलीज से पहले, 18 मार्च (बुधवार) को मेकर्स ने इसके पेड प्रिव्यू शोज रखे थे। ये शोज चुनिंदा शहरों में सिमिट स्क्रीन्स पर शाम से शुरू हुए थे इसलिए इसे डे 0 माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर ने डे0 पर कितने करोड़ की कमाई की है।

डे 0 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने पेड प्रिव्यू वाले दिन 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

डे 1 की एडवांस बुकिंग

ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। 19 मार्च के दिन की 9.50 लाख से भी ज्यादा टिकट्स बिकी हैं। इन टिकट्स की एडवांस बुकिंग के जरिए ‘धुरंधर 2’ ने 40.30 करोड़ रुपये की कमाई की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: अल्लू अर्जुन ने दिया रिव्यू्, प्रीति जिंटा ने देखी रणवीर सिंह की धुरंधर-2
डेकलेक्शन
डे044 करोड़ रुपये
डे140.30 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग
,

100 करोड़ का आंकड़ा

अगर पेड प्रिव्यू के कलेक्शन (44 करोड़) और पहले दिन की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई (40.30 करोड़) को जोड़ दिया जाए, तो फिल्म रिलीज से पहले ही 84 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रात तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं।

कैसी है ‘धुरंधर 2’?

‘धुरंधर 2’ 3 घंटे 45 मिनट की फिल्म है। इस फिल्म में हर कलाकार ने बेहतरीन एक्टिंग की है। क्लाइमैक्स मजेदार है। हालांकि, कुछ कमियां भी हैं। यही कारण है कि लाइव हिन्दुस्तान ने रणवीर सिंह की फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार्स दिए हैं। अगर आपको फिल्म का हिंदी में डिटेल रिव्यू पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।