Dhurandhar 2 Live movie review in hindi box office collection ranveer singh dhurandhar the revenge celebs reaction Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की आंधी, अबतक कमाए इतने करोड़, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की आंधी, अबतक कमाए इतने करोड़

Dhurandhar 2 : रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो गई है। फिल्म का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन शाम 4 बजे तक 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

Thu, 19 March 2026 07:51 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की आंधी, अबतक कमाए इतने करोड़

Dhurandhar The Revenge: ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने बुधवार और गुरुवार (3 बजे तक) 79 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। धुरंधर 2 की 19 मार्च की कमाई की बात करें तो शाम 4 बजे तक फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

बता दें, बुधवार रात मुंबई में सेलेब्स के लिए आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। स्क्रीनिंग में आए सेलेब्स ने फिल्म देखने के बाद अपने रिव्यूज शेयर किए हैं।

19 मार्च की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म के 9.50 लाख से भी ज्यादा टिकट्स बिके हैं और इन टिकट्स की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 40.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।

बता दें, 18 मार्च की शाम को ‘धुरंधर द रिवेंज’ के पेड प्रिव्यूज रखे गए थे। वहीं आज ये फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लाइव हिन्दुस्तान ने रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म को 3.5 स्टार्स दिए हैं।

LIVE Updates

धुरंधर 2 ने अबतक कमाए कितने करोड़?

धुरंधर 2 की आज यानी 19 मार्च की कमाई की बात करें तो फिल्म ने शाम 7 बजे तक 75 करोड़ कमा लिए हैं।

धुरंधर 2 ने अबतक कमाए कितने करोड़?

धुरंधर 2 ने 19 मार्च शाम 4 बजे तक 45.14 करोड़ की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘धुरंधर 2’ ने 19 मार्च दोपहर 3 बजे तक, भारतीय बॉक्स ऑफिस से 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

मुकेश छाबड़ा का बयान

मुकेश छाबड़ा ने बताया कि आदित्य फिल्म के रिलीज होने से कुछ घंटे पहले तक उस पर काम कर रहे थे। उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह 2:30 बजे, वह काम कर रहे थे और फिल्म के लिए आखिरी पल तक उसको अपना सब कुछ दे रहे थे। इस तरह का समर्पण बहुत कम देखने को मिलता है और सच कहूं तो, यह बहुत इंस्पायरिंग है।’

अभी तक कितनी हुई है फिल्म की कमाई?

18 मार्च के दिन फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं 19 मार्च के दिन फिल्म ने सुबह 11 बजे तक 17.07 रुपये का कलेक्शन किया है। मतलब अभी तक फिल्म ने कुल 62.07 करोड़ कमा लिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' में दाऊद इब्राहिम का किरदार किसने निभाया है? 'हक' में भी आए थे नजर

कार्तिक आर्यन की इंस्टा स्टोरी

कार्तिक आर्यन ने ‘धुरंधर 2’ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज एकदम जबरदस्त है। आदित्य धर ने सिनेमा का एक ऐसा अनुभव रचा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता और रणवीर सिंह ने तो कमाल ही कर दिया है। इसे जरूर देखें।’

10 बजे तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने 10 बजे तक 11.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘धुरंधर द रिवेंज’ के हिंदी वर्जन ने 10.68 करोड़ रुपये, कन्नड़ वर्जन ने 0.01 करोड़ रुपये, मलयालम वर्जन ने 0.01 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 0.32 करोड़ रुपये, तेलुगू वर्जन ने 0.51 करोड़ रुपये कमाए हैं।

9 बजे तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने 9 बजे तक इंडियन बॉक्स ऑफिस से 9.39 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

शमिता शेट्टी ने भी देखी फिल्म

शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी और मां के साथ 'धुरंधर: द रिवेंज' देखी। स्क्रीनिंग से बाहर निकलते समय शमिता शेट्टी ने पैपराजी से थोड़ी देर बातचीत की और फिल्म पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक शब्द में बताया कि उन्हें फिल्म बेहतरीन लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2: उजैर बलोच ने खेली थी अरशद पप्पू के सिर से फुटबॉल? पढ़ें असली कहानी

विजय देवरकोंडा ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ

विजय देवरकोंडा ने 'धुरंधर द रिवेंज' का रिव्यू देते हुए लिखा, 'कल से भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है। 4 शब्द…भारत माता की जय! पूरी कास्ट और क्रू के लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान। आदित्य धर एक कमाल के जीनियस हैं। रणवीर सिंह तो एकदम जबरदस्त हैं। आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा और जमील अंकल…सभी ने बहुत ही शानदार काम किया है। शाश्वत का म्यूजिक तो एकदम आग लगा देने वाला था।'

राम गोपाल वर्मा का बयान

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘जिन लोगों ने भी आज ‘धुरंधर 2’ देखी, उन सभी ने मुझसे कहा कि वे न सिर्फ ‘धुरंधर 2’ से प्यार करते हैं, बल्कि वे असल में ‘धुरंधर 2’ से शादी करना चाहते हैं।’

रणवीर ने कहा- अगर फिल्म 1000 करोड़ कमाती है तो…

पॉडकास्ट इंडिया को दिए बयान में राकेश बेदी ने रणवीर सिंह की तारीफ की। राकेश बेदी ने कहा, ‘सबके साथ बहुत अच्छी ट्यूनिंग रही है। जब मेरा आखिरी दिन था ... तब रणवीर ने अपने हाथ में माइक लेकर कहा था कि अगर यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये का धंधा करेगी तो उसमें 500 करोड़ रुपये राकेश जी की वजह से आएंगे।’

अल्लू अर्जुन का रिव्यू

अल्लू अर्जुन ने X पर लिखा, ‘अभी-अभी ‘धुरंधर 2’ देखी। देशभक्ति, वो भी पूरे स्वैग के साथ। एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई ऐसे पल जिन पर तालियां बजेंगी। जबरदस्त! पूरी टीम को बधाई। आर माधवन जी और सभी कलाकारों का शानदार अभिनय। तकनीकी रूप से भी बेहतरीन। अपने देश में अपने भाई रणवीर सिंह जैसा शानदार और हर तरह का रोल निभाने वाला एक्टर पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। आदित्य धर जी ने तो कमाल ही कर दिया। अपने देश में उनके जैसे शानदार फिल्ममेकर पाकर बहुत खुशी हो रही है। एकदम जबरदस्त। एक भारतीय कहानी... लेकिन स्वैग इंटरनेशनल! जय हिंद।’

रणवीर सिंह के बारे में प्रीति जिंटा ने क्या कहा?

प्रीति ने रणवीर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘रणवीर, तुमने मेरा दिल जीत लिया है। क्या शानदार परफॉर्मेंस दी है! आपके अभिनय में जो रेंज और डेप्थ है, उसे शब्दों में बयां करने के लिए मुझे अभी थोड़ा समय चाहिए। आर माधवन, आप जानते हैं कि मैं आपकी फ्लॉलेस एक्टिंग के बारे में क्या सोचती हूं और सच कहूं तो यह पूरी कास्ट पर लागू होता है। राकेश बेदी क्या टाइमिंग है, संजय दत्त क्या स्वैग है, सारा अर्जुन आपकी सादगी और सच्चाई कमाल है और अर्जुन रामपाल आपने एक बार फिर दिल जीत लिया।'

प्रीति जिंटा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया माइंडब्लोइंग

प्रीति जिंटा ने 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी, एक्टिंग और निर्देशन को शानदार बताते हुए पूरी टीम पर प्यार बरसाया है। प्रीति ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अभी 'धुरंधर 2' देखी और मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि 'रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा हो वरना ना हो'। निर्देशन, एक्टिंग, म्यूजिक, एडिटिंग, कहानी और कास्टिंग—हर एक चीज में ये फिल्म माइंडब्लोइंग है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आदित्य धर ने क्यों मांगी दर्शकों से माफी? धुरंधर-2 की रिलीज से पहले की यह अपील

प्रीति ने आगे लिखा, 'फिल्म देखने के बाद मेरी मां ने सबसे पहले यही कहा कि वह इसे दोबारा थिएटर में अपने दोस्तों के साथ देखना चाहती हैं और मैं भी बिल्कुल वैसा ही फील कर रही हूं। आदित्य, आपने मुझे अपनी 'फैन गर्ल' बना दिया है और मुझे यह पसंद आ रहा है। इस बेहतरीन अनुभव के लिए आपका शुक्रिया। आपका कौशल, आपकी प्रतिभा और सबसे बढ़कर आपका दिल सही जगह पर है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।