Dhurandhar 2 criticised by Lok Sabha MP Asaduddin Owaisi As Bakwaas For Promoting Violence असदुद्दीन ओवैसी ने धुरंधर 2 को बताया बकवास, कहा- पिक्चर है वो? मेरे पास इतना..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

असदुद्दीन ओवैसी ने धुरंधर 2 को बताया बकवास, कहा- पिक्चर है वो? मेरे पास इतना...

धुरंधर 2 द रिवेंज की जहां हर जगह तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर सभी फिल्म को शानदार बता रहे हैं। वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने फिल्म को बकवास बताया है।

Sat, 28 March 2026 12:14 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
असदुद्दीन ओवैसी ने धुरंधर 2 को बताया बकवास, कहा- पिक्चर है वो? मेरे पास इतना...

लोक सभा सांसद और एआईएमआईएम के प्रेजिडेंट,असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में धुरंधर द रिवेंज को लेकर बात की और फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा वह इस फिल्म के फैन नहीं हैं। उन्होंने फिल्म का विरोध कर इसे बकवास बताया और कहा कि ये फिल्म हिंसा को प्रमोट करती है।

ओवैसी ने धुरंधर को बताया बकवास

टाइम्स नाउ समिट में ओवैसी से पूछा गया कि क्या उन्होंने धुरंधर फिल्म देखी तो उन्होंने कहा, ‘पिक्चर है वो? 3 घंटे बकवास। मेरे पास इतना टाइम नहीं कि मैं 3 घंटे फिल्म देखने जाऊं। मैं बस ये चाहता हूं कि लोग 1 घंटे मुझे सुनें। उस फिल्म में गाली की जगह और क्या है। वो हिंसा प्रमोट कर रहे हैं और 3 घंटे के बाद आप सोचते हैं कि आपको मुस्लिम को गाली देनी चाहिए या नहीं। ये सब देखने के लिए क्या समय किसके पास है?’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करण जौहर ने की धुरंधर 2 की तारीफ, बोले- ये नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़ घुसेगा

जब होस्ट ने कहा कि पूरी दुनिया फिल्म देख रही है और उससे खुश है तो ओवैसी ने कहा, ‘हम हैदराबाद में बोलते हैं कि, प्यारे, इन चीजों को दिल पर मत लो, मुर्दे पे लो। तो हम मुर्दे पर लेकर छोड़ देते हैं।’

धुरंधर द रिवेंज की बात करें तो फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। वहीं ज्योति देशपांडे, आदित्य और लोकेश धर ने इसे प्रोड्यूस किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' के इस एक्टर को बिना ऑडिशन मिला अहम रोल, लोग खूब कर रहे तारीफ

फिल्म का कलेक्शन

धुरंधर का पहला पार्ट 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था और अब तक मूवी थिएटर में लगी है। फिल्म ने भारत में 840 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ कमाए थे। वहीं सीक्वल 19 मार्च को रिलीज हुआ। फिल्म ने भारत में 715 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1128 करोड़ कमा लिए हैं अब तक। हालांकि अभी कमाई और जारी है। वैसे ट्रे़ड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म 2000 करोड़ तक कमा लेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच संजय दत्त का वीडियो वायरल, पैप्स से बोले- बंद कर ना बे

धुरंधर 2 की स्टार कास्ट

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी अहम किरदार में थे। वहीं यामी गौतम का स्पेशल कैमियो था। पहले पार्ट में जहां अक्षय खन्ना का भी अहम किरदार था, वहीं दूसरे पार्ट में वह नहीं थे।

इस फिल्म की पवन कल्याण की मूवी उस्ताद भगत सिंह से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर थी। हालांकि इस टक्कर का फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा। इस क्लैश में धुरंधर ने उस्ताद भगत सिंह को पछाड़ दिया।

वहीं पहले 19 मार्च को ही यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर उन्होंने रिलीज से कुछ दिन पहले अनाउंस किया कि वे मूवी को पोस्टपोन कर रहे हैं। अब टॉक्सिक 4 जून को रिलीज होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।