धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच संजय दत्त का वीडियो वायरल, पैप्स से बोले- बंद कर ना बे
धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच सोशल मीडिया पर संजय दत्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। पैप्स उनकी वीडियो बना रहे हैं। पैप्स को देखकर संजय दत्त कहते हैं- बंद कर ना बे।

धुरंधर 2 की बड़ी सफलता के बीच फिल्म में एसपी चौधरी का किरदार निभाने वाले संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय दत्त पैप्स पर चिढ़ते नजर आ रहे हैं। संजय दत्त इस वीडियो में अपनी पत्नी मान्यता दत्त और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। पैप्स संजय दत्त की उनके परिवार संग वीडियो कैप्चर कर रहे होते हैं कि तभी संजय दत्त उनसे कहते हैं- बंद कर ना बे।
संजय दत्त का वीडियो हो रहा वायरल
संजय दत्त का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें संजय दत्त अपने परिवार के संग कार से उतरते हैं। पैप्स उनका वीडियो कैप्चर कर रहे होते हैं कि तभी संजय दत्त की नजर पैप्स पर पड़ती है और वो उन्हें कैमरा बंद करने के लिए कहते हैं। संजय दत्त कहते हैं- बंद कर ना बे।
वायरल वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने लिखा- संजय दत्त बॉलीवुड का अंडरटेकर हैं। एक दूसरे यूजर ने पैप्स का मजाक उड़ाते हुए लिखा- मिल गया प्रसाद। बहुत से यूजर्स ने लाफिंग इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है।
धुरंधर पार्ट 1 और पार्ट 2 का अहम हिस्सा हैं संजय दत्त
संजय दत्त आदित्य धर की धुरंधर 1 और 2 का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने फिल्म में एसपी असलम चौधरी का किरदार निभाया है जो बलूचों से नफरत करता है। फिल्म में संजय दत्त की एक्टिंग की खूब सरहाना हो रही है। धुरंधर 2 की सफलता के बीच संजय दत्त ने अपनी अपकमिंग फिल्म आखिरी सवाल का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। संजय दत्त के साथ फिल्म में अमित साध, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे। संजय दत्त की फिल्म को अभिजीत मोहन वारंग ने डायरेक्ट किया है।
साल 2008 में मान्यता दत्त से की थी शादी
संजय दत्त की फैमली की बात करें तो संजय दत्त ने साल 2008 में मान्यता दत्त से शादी की थी। मान्यता दत्त और संजय दत्त के ट्विन्स हैं। उनका एक बेटा है जिसका नाम शहरान दत्त है। वहीं, उनकी बेटी का नाम- इकरा दत्त है। संजय दत्त के पिता का नाम सुनील दत्त है। सुनील दत्त फिल्म इंडस्ट्री के एक जानेमाने एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। फिल्मों के साथ-साथ सुनील दत्त राजनीति का हिस्सा होने और सोशल वर्क के लिए भी जाने जाते हैं। सुनील दत्त का निधन साल 2005 में हुआ था। संजय दत्त की मां भी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानीमानी एक्ट्रेस थीं। उनका नाम था नरगिस दत्त।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन