Karan Johar On Dhurandhar 2 Praises Director Aditya Dhar Yeh Naya Director Hai Box Office Records Tod Ke Ghusega करण जौहर ने की धुरंधर 2 की तारीफ, बोले- ये नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़ कर घुसेगा और हर रिकॉर्ड मारेगा भी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

करण जौहर ने की धुरंधर 2 की तारीफ, बोले- ये नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़ कर घुसेगा और हर रिकॉर्ड मारेगा भी

धुरंधर 2 द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है। वहीं इस बीच करण जौहर ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने ना सिर्फ रणवीर सिंह बल्कि आदित्य धर की भी तारीफ की है।

Sat, 28 March 2026 09:12 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
करण जौहर ने की धुरंधर 2 की तारीफ, बोले- ये नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़ कर घुसेगा और हर रिकॉर्ड मारेगा भी

धुरंधर 2 द रवेंज का कमाल जारी है। फिल्म ने कुछ ऐसा धमाल मचाया हुआ है कि ना सिर्फ क्रिटिक्स और दर्शक बल्कि इंडस्ट्री के लोग भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ के लिए कुछ लाइन्स लिखी हैं। करण ने आदित्य धर के लिए भी स्पेशल मैसेज लिखा है कि ये नया डायरेक्टर है, बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़के घुसेगा भी और हर रिकॉर्ड मारेगा भी।

रणवीर सिंह को लेकर क्या बोले करण

करण ने दरअसल, रणवीर सिंह के किरदार की स्टोरी को काफी दिल तोड़ने वाला कहा। रणवीर सिंह तू क्या है यार? तुम्हारे करियर का बेस्ट काम है और तुम्हारा हर आंसू, तुम्हारा हर शांति वाला घूरना। आप बेस्ट हो। तुम धुरंधर मूवी स्टार हो।

आदित्य के लिए करण का स्पेशल मैसेज

आदित्य को लेकर करण ने लिखा, ‘आदित्य ने ना सिर्फ मेनस्ट्रीम बार उठा दिया है, लेकिन कुछ अलग भी किया है। ये नया डायरेक्टर है। बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़के घुसेगा भी और हर रिकॉर्ड मारेगा भी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'कभी खुशी कभी गम' के सीक्वल की अफवाहों पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 9 दिन में 715.72 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं नौवे दिन ही फिल्म ने 41.55 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म ने टोटल 854.99 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1,128.99 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म की बात करें तो आदित्य धर द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी हैं। पहले पार्ट में जहां अक्षय खन्ना का अहम किरदार था, लेकिन दूसरे पार्ट में वह नहीं थे और दर्शकों ने उन्हें काफी मिस किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला हफ्ता? रणवीर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

टॉक्सिक से टक्कर कैंसल

बता दें कि पहले इस फिल्म की टॉक्सिक से टक्कर होने वाली थी। टॉक्सिक यश की फिल्म थी जिसको लेकर काफी बज था, लेकिन फिर रिलीज से कुछ दिन पहले मेकर्स ने अनाउंस किया कि उन्होंने यह फिल्म वर्ल्डवाइड दर्शकों के लिए बनाई है। लेकिन मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों की वजह से ये नहीं हो पाएगा। अब टॉक्सिक को 4 जून को रिलीज किया जाएगा। इस वजह से बड़ी टक्कर जो बॉक्स ऑफिस पर होने वाली थी वो कैंसल हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करण जौहर के साथ बेटे यश ने की डील, बोले- पापा घर में रहने का दूंगा रेंट

उस्ताद भगत सिंह संग हुआ क्लैश

हालांकि धुरंधर 2 की पलन कल्याण की मूवी उस्ताद भगत सिंह के साथ टक्कर थी और इस टक्कर में रणवीर की मूवी ने बाजी मार ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।