Dhurandhar 2 Premium Advance Booking Know How Much Ranveer Singh Movie Has Earned Advance Booking: धुरंधर 2 की कमाई 23 करोड़ के पार, सिनेमाघर मालिक नोट छापने को तैयार!, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Advance Booking: धुरंधर 2 की कमाई 23 करोड़ के पार, सिनेमाघर मालिक नोट छापने को तैयार!

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाढ़ने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था, दूसरे पार्ट की टिकटें धड़ाधड़ बिक रही हैं और माना जा रहा है कि यह साल की सबसे दमदार फिल्म साबित होगी।

Tue, 10 March 2026 11:07 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Advance Booking: धुरंधर 2 की कमाई 23 करोड़ के पार, सिनेमाघर मालिक नोट छापने को तैयार!

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर है। फिल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने प्रीमियम एडवांस बुकिंग में ही जबरदस्त कमाई कर ली है। अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 17.69 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगर इसमें ब्लॉक सीटों को भी शामिल कर लें, तो यह आंकड़ा 23.02 करोड़ रुपये के पार जा चुका है। बॉक्स ऑफिस के जानकारों का मानना है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।

कमाई के मामले में हिंदी वर्जन का जलवा

भाषाओं के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन अभी भी सबसे ज्यादा कमाई कर रहा है। हिंदी 2D वर्जन ने अकेले ही 17.23 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की है। सिर्फ इस वर्जन की करीब 3 लाख 4 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। साउथ मार्केट में भी फिल्म का क्रेज कम नहीं है। तमिल वर्जन ने 22 लाख और तेलुगु वर्जन ने 17.40 लाख रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी एडवांस बुकिंग धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। फिल्म के लिए अब तक देशभर में कुल 3,28,056 टिकटें बिक चुकी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर के हाथ में 25 लाख की घड़ी, क्या हिंट दे रहा धुरंधर 2 के ट्रेलर का यह सीन?

सिनेमाघर मालिक नोट छापने को तैयार

सिनेमाघर मालिक भी यह मौका चूकना नहीं चाह रहे हैं। देशभर के सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' के शोज की संख्या काफी ज्यादा रखी गई है। फिलहाल पूरे भारत में इस फिल्म के लिए कुल 8,259 शोज लगाए गए हैं। फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए सबसे ज्यादा 7,879 शोज लगाए गए हैं। टिकटों की औसत कीमत की बात करें तो हिंदी वर्जन के लिए यह 415 रुपये के आसपास है। डॉल्बी सिनेमा जैसे प्रीमियम फॉर्मेट के लिए भी दर्शक मोटी रकम खर्च करने को तैयार हैं, जहां एक टिकट की कीमत 759 रुपये तक जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जल्द हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे सलीम खान! पूरे 3 हफ्ते बात आई यह अच्छी खबर

बॉक्स ऑफिस पर आएगी 'धुरंधर' की आंधी

रणवीर सिंह की इस स्पाई एक्शन थ्रिलर को लेकर जो माहौल बना है, उससे साफ है कि यह फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग की यह रफ्तार पहले दिन के कलेक्शन को नए मुकाम पर ले जा सकती है। 'धुरंधर 2' की कहानी और एक्शन पैक्ड ट्रेलर ने पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। अब देखना यह होगा कि फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 का होगा इस फिल्म से क्लैश, एक्सपर्ट्स ने बताया किस मूवी को होगा नुकसान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।