धुरंधर-2 का होगा इस साउथ फिल्म से क्लैश, एक्सपर्ट्स ने बताया किस मूवी को होगा नुकसान
Box Office Clash: ‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने के बाद अब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ‘उस्ताद भगत सिंह’ से क्लैश होगा। एक्सपर्ट्स ने बताया कि इस क्लैश से किसका नुकसान हो सकता है।

यश की ‘टॉक्सिक’ के पोस्टपोन होने से भी बॉक्स ऑफिस क्लैश पूरी तरह टला नहीं है। जैसे ही ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट आगे बढ़ी पवन कल्याण ने अनाउंस किया कि उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं अब ट्रेड एक्सपर्ट्स ने गणित लगाकर बताया कि इस क्लैश का नुकसान किस फिल्म को होने वाला है।
‘धुरंधर 2’ vs ‘उस्ताद भगत सिंह’
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 1’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। ‘धुरंधर 1’ सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी। वहीं ‘धुरंधर 2’ हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है। दूसरी तरफ तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ विजय की ‘थेरी’ की रीमेक है। पवन की फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। इनकी पिछली फिल्म ‘OG’ भी बहुत बड़ी सक्सेस थी।
एडवांस बुकिंग में कौन आगे?
‘धुरंधर 2’ ने तेलुगू स्टेट्स में अच्छी शुरुआत की है। सिर्फ अपने पेड प्रीव्यूज से ही फिल्म ने 96 शो से 15 लाख रुपये कमा लिए हैं। मतलब हर शो की एवरेज 65-70 टिकट्स बिकी हैं। वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है। यूएस की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग के जरिए एक मिलियन डॉलर से ज्यादा कमा लिए हैं, जबकि ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने 100 हजार डॉलर से कम कमाए हैं।
किसको होगा नुकसान?
19 मार्च को उगादी और गुड़ी पड़वा है। वहीं एक-दो दिन बाद ईद भी है। ऐसे में ‘उस्ताद भगत सिंह’ के मेकर्स फेस्टिव वीकेंड का फायदा उठाने के लिए लोकल एग्जिबिटर्स पर ज्यादा स्क्रीन देने का प्रेशर डाल रहे हैं। लेकिन दिक्कत ये है कि साउथ में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज बढ़ रहा है। ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने हिन्दुस्तान टाइम्स से कहा, ‘धुरंधर को साउथ में बहुत पसंद किया गया था। ऐसे में धुरंधर 2 की पहुंच बढ़ सकती है चाहे उसका क्लैश किसी बड़ी लोकल रिलीज से क्यों न हो।’ बता दें, ‘धुरंधर’ के हिंदी वर्जन ने साउथ से लगभग 200 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी।
ट्रेड एक्सपर्ट का क्या कहना है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘उस्ताद भगत सिंह’ के मेकर्स ‘धुरंधर 2’ के साथ बैलेंस बनाने के लिए टिकट का प्राइज बढ़ाने पर जोर दे सकते हैं, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट को डर है कि उनका ये दांव कहीं उल्टा न पड़ जाए। एक ट्रेड सोर्स का कहना है, ‘अगर उस्ताद भगत सिंह के मेकर्स ने टिकट्स की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ा दीं तो न्यूट्रल ऑडियंस और शहरी दर्शक धुरंधर 2 की तरफ जा सकते हैं।’
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन