Ram Gopal Varma On Ranveer Singh Dhurandhar 2 Says If It Earns 2000 Crore South Films Will Go For Toss धुरंधर 2 को लेकर बोले राम गोपाल वर्मा- अगर 2000 करोड़ कमा लिए तो साउथ की फिल्में..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 को लेकर बोले राम गोपाल वर्मा- अगर 2000 करोड़ कमा लिए तो साउथ की फिल्में...

राम गोपाल वर्मा ने जब धुरंधर रिलीज हुई थी तब फिल्म की काफी तारीफ की थी और अब जब दूसरा पार्ट आ रहा है तो इस फिल्म को लेकर भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

Tue, 10 March 2026 05:02 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 को लेकर बोले राम गोपाल वर्मा- अगर 2000 करोड़ कमा लिए तो साउथ की फिल्में...

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट धुरंधर 2 आने वाला है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन हैं। अब धुरंधर 2 के रिलीज से पहले राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है और कहा कि अगर फिल्म 1500-2000 करोड़ तक कमाती है तो साउथ की मूवीज धरी की धरी रह जाएंगी।

लोगों ने फिल्म के किरदारों पर किया इन्वेस्ट

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए राम गोपाल ने कहा कि ऑडियंस ने किरदार और स्टोरी पर खूब इन्वेस्ट किया है। उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि दोनों पार्ट्स साथ में शूट हुए हैं तो ऐसा लग रहा है जैसे एक फिल्म को 2 पार्ट में डिवाइड कर दिया। वह इसकी उम्मीद नहीं कर रहे कि दर्शकों की अपेक्षाएं अनरिएलिस्टिक होंगी क्योंकि यह कोई टिपिकल फ्रेंचाइज नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 में आदित्य धर के परिवार के 4 सदस्य, तीन धुरंधर-1 में भी कर चुके हैं काम

साउथ में भी हो रहा मूवी का प्रमोशन

राम गोपाल ने कहा, 'यह बाहुबली जैसी फिल्म है। मुझे लगता है धुरंधर 2 पहले पार्ट से बेहतर करेगी। इसके अलावा ये लोग धुरंधर 2 को अब साउथ में भी जोर-शोर से प्रमोट कर रहे हैं।'

साउथ की फिल्में धरी की धरी रह जाएंगी

राम गोपाल ने आगे कहा कि आप यह नहीं देखेंगे कि लोग हवा में उड़ रहे हैं और हवा में ही किक कर रहे हैं। इसमें सब रियल होगा। अगर धुरंधर 2, 1500-2000 करोड़ कमाती है तो साउथ की फिल्में धरी की धरी रह जाएंगी। सारी साउथ की फिल्में ओल्ड स्कूल टाइप बनाई जाती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 का होगा इस फिल्म से क्लैश, एक्सपर्ट्स ने बताया किस मूवी को होगा नुकसान

टॉक्सिक से टक्कर कैंसल

बता दें कि धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड 19 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म का पहले यश की मूवी टॉक्सिक से टक्कर होनी थी, लेकिन फिर मेकर्स ने अनाउंस किया कि फिल्म को पोस्टपोन किया जा रहा है और अब मूवी 4 जून को रिलीज होगी।

क्यों की मूवी पोस्टपोन

मेकर्स ने अनाउंस किया था कि मिडल ईस्ट में चल रही दिक्कतों की वजह से वे मूवी को पोस्टपोन कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करने का उनका प्लान था, लेकिन इन सब दिक्कतों की वजह से वे नहीं चाहते कि उनका ये सपना पूरा ना हो। यही वजह है कि हम मूवी को अब 4 जून को रिलीज करेंगे। आशा है कि आप मूवी को तब भी उतना ही प्यार दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यश को धुरंधर 2 का डर नहीं बल्कि रिलीज का इंतजार, किसी और वजह से टली टॉक्सिक

अब देखते हैं कि धुरंधर 2 क्या कमाल करती है और क्या नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है। क्या पहले पार्ट की तरह धुरंधर 2 दर्शकों का दिल जीत पाएगी या नहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।