Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 57 Ranveer Singh Aditya Dhar Film Thursday Report Bhooth Bangla Raja Shivaji Dhurandhar 2 BO Day 57: अपनी जगह से हिलने का नाम नहीं ले रही 'धुरंधर 2', गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 BO Day 57: अपनी जगह से हिलने का नाम नहीं ले रही 'धुरंधर 2', गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने

 धुरंधर 2' ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी 'धुरंधर 2' की चर्चा हो रही है। फिल्म के रिलीज को आज 57 दिन हो गए हैं। हालांकि, अब फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ने लगी है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के आठवें गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं।  

Fri, 15 May 2026 10:06 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 BO Day 57: अपनी जगह से हिलने का नाम नहीं ले रही 'धुरंधर 2', गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 57: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' ने 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए आठ हफ्ते हो गए हैं। फिल्म रिलीज के इतने दिनों बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है। मूवी में रणवीर के अलावा आर माधवन, संजय दत्त जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया। धुरंधर 2' ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी 'धुरंधर 2' की चर्चा हो रही है। फिल्म के रिलीज को आज 57 दिन हो गए हैं। हालांकि, अब फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ने लगी है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के आठवें गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' ने 57वें दिन कितना कमा लिया है।

गुरुवार को 'धुरंधर 2' ने मारी बाजी या हुई फेल

रणवीर सिंह ने 'धुरंधर 2 की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। 'धुरंधर 2' के सामने इस वक्त अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' टक्कर दे रही है। इसके बावजूद 'धुरंधर 2' हर दिन लाखों कमा रही है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का गुरुवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। Sacnilk के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने गुरुवार को 0.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 57 दिन का कलेक्शन भारत में 1,144.56 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज कपूर ने दीपिका को नहीं बनने दिया था अपनी हीरोइन, इस वजह से किया था रिजेक्ट

डे वाइज देखें 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

वीक 1674.17 करोड़ रुपये
वीक 2263.65 करोड़ रुपये
वीक 3110.60 करोड़ रुपये
वीक 454.70 करोड़ रुपये
वीक 519.52 करोड़ रुपये
वीक 612.45 करोड़ रुपये
वीक 75.58 करोड़ रुपये
डे 560.37 लाख रुपये
डे 570.35 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन1,144.56 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पवन सिंह को पसंद थी पातर छितर अक्षरा लेकिन फिर कैसे मचा बवाल, जानें उनक लवस्टोरी

'धुरंधर 2' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्चना पूरन सिंह के बेटे को कैसे लगा 84000 का ऑनलाइन चूना, इस तरह वापस मिले पैसे

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।