Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22 Indian collection Ranveer Singh Aditya Dhar Film Dhurandhar 2 Box Office Day 22: धीमी पड़ी 'धुरंधर 2' की रफ्तार, गुरुवार को हुई बस इतनी कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 Box Office Day 22: धीमी पड़ी 'धुरंधर 2' की रफ्तार, गुरुवार को हुई बस इतनी कमाई

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के गुरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं।

Thu, 9 April 2026 08:27 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 Box Office Day 22: धीमी पड़ी 'धुरंधर 2' की रफ्तार, गुरुवार को हुई बस इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' का खुमार इस वक्त हर तरफ छाया हुआ है। इस फिल्म ने 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। अब तक इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के गुरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' ने 22वें दिन कितना कमा लिया है।

शनिवार को 'धुरंधर 2' ने काटा गदर

'धुरंधर: द रिवेंज' का आज का यानी गुरुवार का कलेक्शन समाने आ चुका है। 22वें दिन 'धुरंधर 2' की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। वहीं, अब इसके गुरुवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 22वें दिन खबर लिखने तक 4.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 22 दिन का कलेक्शन भारत में 1,045.85 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर' के बाद चमकी सारा अर्जुन की किस्मत, हाथ लगी संजय लीला भंसाली की फिल्म

डे वाइज देखें 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

वीक 1674.17 करोड़ रुपये
वीक 2263.65 करोड़ रुपये
डे 1621.55 करोड़ रुपये
डे 1725.65 करोड़ रुपये
डे 1828.25 करोड़ रुपये
डे 1910.00 करोड़ रुपये
डे 2010.10 करोड़ रुपये
डे 217.90 करोड़ रुपये
डे 224.58 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 1,045.85 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'टीजर में राक्षस ऐसे लग रहे थे जैसे...' सुनील ने 'रामायण' को लेकर कही ये बात

'धुरंधर' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर' के चौधरी असलम से मिले राघव चड्ढा, खास पल की तस्वीरें की शेयर

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।