Dhurandhar 2 Became Bollywood 1st Modern Pan India Hit Beat Prabhas In Telugu States धुरंधर 2 का रिकॉर्ड बनाना जारी, बनी बॉलीवुड की पहली मॉडर्न पैन इंडिया हिट; तेलुगु राज्य में प्रभास को भी पछाड़ा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 का रिकॉर्ड बनाना जारी, बनी बॉलीवुड की पहली मॉडर्न पैन इंडिया हिट; तेलुगु राज्य में प्रभास को भी पछाड़ा

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को काफी दिन हो गए हैं, लेकिन अब भी फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने प्रभास को तेलुगु राज्य में पछाड़ दिया है।

Wed, 6 May 2026 07:27 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 का रिकॉर्ड बनाना जारी, बनी बॉलीवुड की पहली मॉडर्न पैन इंडिया हिट; तेलुगु राज्य में प्रभास को भी पछाड़ा

धुरंधर 2 की रिलीज को अब 2 महीने पूरे होने वाले हैं। हालांकि अब भी फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। धुरंधर 2 ने ना सिर्फ हिंदी बल्कि कई साउथ की भाषा जैसे तेलुगु और कन्नड़ भाषा में किया है। पिछले कुछ समय में कई हिंदी फिल्में साउथ में कमाल कर रही हैं। इसी के साथ अब आपको बताते हैं कि धुरंधर 2 बॉलीवुड की पहली मॉडर्न पैन इंडिया हिट फिल्म बन गई है।

धुरंधर 2 का साउथ में कलेक्शन

धुरंधर 2 की बात करें तो इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने भारत में 1139 करोड़ कमाए। वहीं सिर्फ साउथ में फिल्म ने 70 करोड़ कमाए। फिल्म ने 5 साउथ के राज्य में डबिंग के अलावा, ओरिजनल हिंदी वर्जन ने अच्छा परफॉर्म किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर को प्रोपेगैंडा कहने पर बोले जावेद अख्तर- प्रचार फिल्मों में गलत क्या है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर 2 का टोटल कलेक्शन नेट साउथ में 250 करोड़ है यानी नॉर्थ में आरआरआर से ज्यादा। कन्नड़ में धुरंधर 2 ने 125 करोड़ कमाए। यहां अब तक सिर्फ 4 कन्नड़ फिल्मों ने ही इससे ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म ने अमेरिका में प्रभास की फिल्म 'द राजा साहब' को भी पीछे छोड़ दिया, जो कुछ महीने पहले तक किसी हिंदी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

बता दें कि धुरंधर 2 पहली बॉलीवुड फिल्म नहीं जो पैन इंडिया हिट है। इससे पहले शोले, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और मुघल ए आजम भी यह कमाल कर चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2: बाहुबली 2 पस्त, अब दंगल पर नजर, नंबर 1 बनने के लिए चाहिए बस इतने करोड़

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म धुरंधर 2

धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड भी कमाल किया हुआ है और फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है। इस फिल्म ने बाहुबली 2 को पछाड़कर दूसरे नंबर पर जगह बनाई हुई है। वहीं नंबर 1 पर आमिर खान की फिल्म दंगल है। दंगल जहां वर्ल्डवाइड 2070.3 करोड़ के साथ नंबर 1 पर है। दूसरे नंबर पर 1,790.17 करोड़ के साथ धुरंधर 2 है और तीसरे नंबर पर बाहुबली 2 है 1788.06 करोड़ के साथ।

धुरंधर 2 की स्टार कास्ट

धुरंधर 2 की बात करें तो इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था। यह साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है। पहले पार्ट ने 1300 करोड़ कमाए थे वर्ल्डवाइड। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम किरदार में थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद अब घर रहकर बेटे का ध्यान रखेंगे आदित्य धर

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि आदित्य धर, धुरंधर 2 के बाद अब एक और फिल्म बनाने का सोच रहे हैं जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।