क्या धुरंधर-2 वाकई एक प्रोपेगैंडा फिल्म है? जावेद अख्तर बोले- 'आखिर प्रचार फिल्मों में गलत क्या है?'
Javed Akhtar on Dhurandhar: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 को प्रोपेगैंडा मूवी कहे जाने पर जावेद अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है। जावेद अख्तर ने पूछा कि आखिर प्रचार फिल्मों में गलत क्या है?

साल 2026 की अभी तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'धुरंधर-2' के बारे में दिग्गज लीजेंडरी राइटर जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म का पहला पार्ट जबरदस्त हिट रहा था और फिर पार्ट-2 ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। जहां लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आई, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगैंडा फिल्म भी बताया। अब इस पूरे मामले में जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मुझे नहीं पता कि आप प्रोपेगैंडा फिल्मों से क्या मतलब रखते हैं। मुझे धुरंधर बहुत पसंद आई, यह एक बेहतरीन फिल्म थी। मुझे पहली फिल्म दूसरी से ज्यादा अच्छी लगी।
क्या वाकई प्रोपेगैंडा फिल्म है धुरंधर?
'धुरंधर' और 'धुरंधर-2' क्या वाकई किसी एक राजनैतिक पार्टी का प्रचार करती हैं और एक खास तरह की मानसिकता को लोगों के जेहन में प्लांट करने की कोशिश करती है? इस तरह की बातों को लेकर सोशल मीडिया पर एक लंबी बहस चलती रही है। जावेद अख्तर ने फिल्म को लेकर चल रही बहस के बारे में कहा- हर कहानी एक अलग नजरिया पेश करती है। लेकिन क्या सिर्फ इसलिए कि कहानी एक खास तबके को पसंद नहीं आई, वो प्रचार बन जाती है? हर किसी को अपने विचार खुलकर रखने का अधिकार है।
'आखिर प्रचार फिल्मों में गलत क्या है?'
जावेद अख्तर ने खुलकर अपनी बात रखते हुए यहां तक कह दिया कि आखिर प्रचार फिल्मों में गलत क्या है? हर फिल्ममेकर की जिम्मेदारी सच को पेश करना है। लीजेंडरी लिरिक्स और स्क्रीनप्ले राइटर जावेद अख्तर ने कहा, 'हर कहानी, चाहे वो काल्पनिक ही क्यों न हो, सतह के नीचे एक खास विचारधारा को समेटे रहती है। इसीलिए हर फिल्में अनिवार्यतः एक मैसेज या सीख देती हैं। इस सीख को दर्शक अलग-अलग तरह से समझ सकते हैं। या फिर अपने-अपने नजरिए के मुताबिक वो इसे कुछ नाम दे सकते हैं।
फिल्म का बजट और वर्ल्डवाइड कमाई
मालूम हो कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर-2 में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म एक भारतीय एजेंट की कहानी थी जो पाकिस्तान में रहकर भारत के खिलाफ चल रही साजिशों को नेस्तनाबूत और नेक्सस को बर्बाद करता है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन ने अहम किरदार निभाए थे। तकरीबन 250 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन