dhurandhar 2 vs baahubali 2 box office collection dhurandhar the revenge became Second Biggest Indian Film Worldwide 'बाहुबली 2' पस्त, अब 'दंगल' के सिंहासन पर ‘धुरंधर 2’ की नजर, नंबर 1 बनने के लिए चाहिए बस इतने करोड़, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'बाहुबली 2' पस्त, अब 'दंगल' के सिंहासन पर ‘धुरंधर 2’ की नजर, नंबर 1 बनने के लिए चाहिए बस इतने करोड़

Dhurandhar 2 vs Baahubali 2: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा दिन है। बॉलीवुड की ‘धुरंधर 2’ ने साउथ की 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया है। अब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Mon, 4 May 2026 05:16 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
'बाहुबली 2' पस्त, अब 'दंगल' के सिंहासन पर ‘धुरंधर 2’ की नजर, नंबर 1 बनने के लिए चाहिए बस इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection: निर्देशक आदित्य धर की जासूसी एक्शन फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 47 दिनों (डे 0 से डे 46 तक) में वो कारनामा कर दिखाया है जिसका इंतजार भारतीय सिनेमा को सालों से था। फिल्म ने दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। (ये भी पढ़ें: इन 10 धांसू फिल्मों के सीक्वल से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस, अजय देवगन से अक्षय कुमार तक ये एक्टर करेंगे धमाका)

'धुरंधर 2' और 'बाहुबली 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मार्च 2026 में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दुनिया भर में 1,788 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इसके साथ ही इसने 'बाहुबली 2' के 1,788 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में और सीरीज, लिस्ट में हिमेश की मूवी शामिल

आसान भाषा में समझिए

फिल्म का नामवर्ल्डवाइड कलेक्शनलीड एक्टर
दंगल2070 करोड़आमिर खान
धुरंधर 21788+ करोड़रणवीर सिंह
बाहुबली 21788 करोड़प्रभास
पुष्पा 21742 करोड़अल्लू अर्जुन
,

'धुरंधर 2' की सक्सेस 3 बड़े कारण

1. स्पाई एक्शन: यूं तो बाॅलीवुड ने कई सारी स्पाई थ्रिलर बनाई हैं, लेकिन वो फिक्शनल स्टोरी थीं और उसमें बहुत ज्यादा हीरोइक एक्शन दिखाए गए थे। वहीं इस फिल्म में दर्शकों को इंटरनेशनल लेवल का स्पाई-थ्रिलर और रिएलिस्टी सिनेमा देखने मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो एक्ट्रेस जिसने बदला नाम, कीं बोल्ड फिल्में; पर 'ए' लिस्ट में नहीं मिली जगह

2. रणवीर सिंह का अवतार: रणवीर की इंटेंस एक्टिंग और एक्शन सीन्स ने फैंस का दिल जीत लिया।

3. मजबूत माउथ पब्लिसिटी: फिल्म की कहानी और निर्देशन की तारीफ ने इसे हफ्तों तक सिनेमाघरों में टिकाए रखा।

भारत में कितनी कमाई हुई है?

'धुरंधर 2' केवल विदेशों में ही नहीं, बल्कि भारत में भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1,362 करोड़ (ग्रॉस) से ज्यादा का कारोबार किया है, जबकि विदेशी बाजारों से लगभग 426 करोड़ की कमाई हुई है। मतलब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने कुल 1788 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें: प्रीति जिंटा की वो फ्लॉप फिल्म जिसके गाने निकले ब्लॉकबस्टर, यूट्यूब पर मिले 1 बिलियन ज्यादा व्यूज)

क्या 'दंगल' का रिकॉर्ड टूटेगा?

आमिर खान की 'दंगल' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 2,070 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 'धुरंधर 2' ने अभी 1788 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। मतलब 'धुरंधर 2' अभी भी 'दंगल' के रिकॉर्ड से काफी दूर है। हालांकि, 'धुरंधर 2' का 'बाहुबली 2' जैसी कल्ट फिल्म को पीछे छोड़ना भी बड़ी बात है। फिलहाल 'धुरंधर 2' की नजर 1,790 करोड़ के आंकड़े पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉबी देओल की आने वाली फिल्में और सीरीज, दो इसी साल होने वाली हैं रिलीज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।