Dhurandhar 2: धुरंधर-2 ने एडवांस बुकिंग के जरिए कमाए 100 करोड़ से ज्यादा, पठान और RRR को पछाड़ा
Dhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर कपूर की ‘धुरंधर 2’ ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ और एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर’ को मात दे दी है। कैसे? आइए बताते हैं।

Dhurandhar 2 Records: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये फिल्म पहले 19 मार्च के दिन आने वाली थी, लेकिन अब 18 मार्च की शाम को रिलीज होगी। ‘धुरंधर’ की सक्सेस की वजह से ‘धुरंधर 2’ को एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही कारण है कि इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में शाहरुख खान की ‘जवान’ और एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ को पीछे छोड़ दिया है।
कितनी हुई एडवांस बुकिंग?
18 मार्च: शाम के शोज धड़ाधड़ भरते जा रहे हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 37.11 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
डे 1 (19 मार्च): एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म की 19 मार्च की 6.1 लाख टिकट्स बिकी हैं और फिल्म ने 22.70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

ओवरसीज: वहीं विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्तक रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने वीकेंड की टिकट्स की एडवांस बुकिंग कर 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
कुल कमाई: एडवांस बुकिंग के जरिए, फिल्म ने दुनिया भर से (18 और 19 मार्च) 119.81 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
कितनी होगी कमाई?
अभी फिल्म को रिलीज होने में दो दिन हैं। मतलब, एडवांस बुकिंग की कमाई का आंकाड़ा आसानी से 150 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।

नॉर्थ अमेरिका- तोड़ा इनका रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग के जरिए 5 मिलियन डॉलर से ज्यादा कलेक्ट किया है। वहीं शाहरुख खान की 'पठान', एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और प्रभास की 'बाहुबली 2' जैसी फिल्मों ने चार मिलियन डॉलर के आसपास का बिजनेस किया था। मतलब ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में नॉर्थ अमेरिका में इन तीन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
'धुरंधर 2' के बारे में
रणवीर सिंह के अलावा 'धुरंधर 2' में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी वापसी नजर आएंगे। अक्षय खन्ना, जिन्होंने ‘धुरंधर’ में विलेन 'रहमान डकैत' का किरदार निभाया था, उनके भी ‘धुरंधर 2’ में कैमियो करने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन