dhurandhar the revenge part 2 song aari aari released here is youtube link lyrics धुरंधर द रिवेंज का नया गाना कह रहा जसकीरत रांगी के बदले की कहानी; आपने सुना ‘आरी आरी…’? लोग बोले- हिट है, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर द रिवेंज का नया गाना कह रहा जसकीरत रांगी के बदले की कहानी; आपने सुना ‘आरी आरी…’? लोग बोले- हिट है

धुरंधर के पहले पार्ट के गानों के हिट होने के बाद इसके दूसरे पार्ट के गानों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस बीच मेकर्स ने आरी-आरी पूरा गाना आउट कर दिया है। गाने को ट्रेलर में टीज किया गया था।

Thu, 12 March 2026 02:19 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर द रिवेंज का नया गाना कह रहा जसकीरत रांगी के बदले की कहानी; आपने सुना ‘आरी आरी…’? लोग बोले- हिट है

धुरंधर के पहले पार्ट के गानों की पॉप्युलैरिटी के बाद द रिवेंज से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस बीच धुरंधर पार्ट 2 का गाना आरी-आरी रिलीज हुआ और एक घंटे में इसे 4 लाख लोगों ने देख लिया है। इस गाने का कुछ हिस्सा ट्रेलर में सुनाई दिया था। अब यूट्यूब पर फुल गाना आ चुका है। इस गाने को शाश्वत सचदेव ने म्यूजिक दिया गया है। लिरिक्स इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स के हैं। गाने को नवतेज सिंह रेहल ने गाया है। बता दें कि धुरंधर द रिवेंज का गाना आरी आरी बॉम्बे रॉकर्स के 2000 वाले गाने का रिक्रिएटेड वर्जन है।

गाने पर एक्साइटेड फैन्स

आरी-आरी गाने का फुल वीडियो आ चुका है और लोग फिल्म की कहानी जानने की उत्सकुता में गाना देख रहे हैं। हालांकि गाने में कुछ खास नहीं रिवील किया गया, पुराने विजुअल्स ही डाले गए हैं। लोग गाने के लिरिक्स पकड़कर फिल्म की थीम से रिलेट कर रहे हैं। गाने में इंग्लिश में लाइन्स हैं, My Father raised me a Winner, If I kill for my People, It don't make me a Sinner। यानी मेरे पिता ने मुझे विजेता की तरह पाला है, अगर मैं अपने लोगों के लिए खून बहाऊं तो ये पाप नहीं है। यूट्यूब पर लोग इस लाइन को लिखकर लिट इमोजी बना कर हे हैं। लोग लिख रहे हैं कि ये गाना सुपरहिट होगा।

गाने के लिरिक्स

घिर-घिर बद्दल बरणगें जब तीर मिलन दो रावां दे, बेटर वॉच योर हेड

घिर-घिर बद्दल बरणगें, हुण बदलन रुक्ख हवावां दे,बेटर वॉच योर हेड

आई अक्कां ते आई मेरी सरदरी, आरी आरी आरी

आरी आरी आरी वे तेरी मेरी इक जिंदणी, लै गई लुट जिंद सारी वे तेरी मेरी इक जिंदड़ी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर में दर्शक ने पहचाना मुंबई का मॉल, लिखा- सीधा कराची से मलाड टपकाया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के शरारत गाने में दिखने के लिए सिंगर मधुबंती ने रखी थी एक शर्त

पहले पार्ट में भी थे हिट गाने

धुरंधर पार्ट वन के सारे गाने चार्टबस्टर्स थे। धुरंधर टाइटल ट्रैक, शरारत, गहरा हआ, कारवां, शरारत, फास्ला, लुट लै गया खूब सुने गए। फास्ला सॉन्ग बहरीन सिंगर फ्लिपेराची ने गाया था। वह हिंट दे चुके हैं कि दूसरे पार्ट में भी दर्शकों को सरप्राइज दे सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Dhurandhar Fa9la: यहां है रहमान डकैत वाले गाने के हिंदी लिरिक्स, अब गाइए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।