Dhurandhar 2 Release Cocktail 2 teaser to debut in theatres Rashmika Mandanna Shahid Kapoor Kriti Sanon first look धुरंधर 2 के साथ फैंस को हॉल में मिलेगा खास तोहफा, इस मूवी का टीजर होगा रिलीज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 के साथ फैंस को हॉल में मिलेगा खास तोहफा, इस मूवी का टीजर होगा रिलीज

Dhurandhar 2 Release: धुरंधर 2 की रिलीज के साथ ही फैंस को एक और तोहफा मिलने वाला है। कॉकटेल 2 का टीजर धुरंधर 2 के साथ रिलीज किया जाएगा। कॉकटेल 2 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। 

Fri, 13 March 2026 07:14 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 के साथ फैंस को हॉल में मिलेगा खास तोहफा, इस मूवी का टीजर होगा रिलीज

अगर आप सिनेमाहॉल में धुरंधर 2 देखने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको उस फिल्म के साथ एक सरप्राइज मिलने वाला है। आदित्य धर की धुरंधर 2 के साथ शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 का टीजर रिलीज किया जाएगा। फैंस कॉकटेल 2 के टीजर को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आनेवाली हैं।

धुरंधर 2 के साथ दिखेगा कॉकटेल का टीजर

शुक्रवार को रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉकटेल 2 के अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया। तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा गया- ज्यादा जानकारी के लिए, इस बुधवार, 18 मार्च को थिएटर जाइए।" पोस्टर में शाहिद, रश्मिका और कृति तीनों एक कार में हैं और किसी बीच पर छुट्टी मनाने जाते नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकटेल 2 में लेस्बियन कपल बनेंगे रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आया ये अपडेट

18 मार्च से शुरू हो जाएंगे धुरंधर के शोज

धुरंधर 2 वैसे तो सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होनी है, लेकिन फैंस के उत्साह को देखते हुए देशभर की करीब 50 हजार स्क्रीन्स पर धुरंधर 2 के शोज 18 मार्च की शाम से ही शुरू हो जाएंगे। इस शोज की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब रिलीज होगी शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की कॉकटेल 2?

2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है कॉकटेल 2

कॉकटेल 2 की बात करें तो ये फिल्म साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। कॉकटेल की बात करें तो फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डियाना पेंटी, डिम्पल कपाडिया, बोमन ईरानी और रणदीप हूडा जैसे कलाकार नजर आए थे। कॉकटेल को होमी अदाजानिया ने डायरेक्ट किया था। कॉकटेल 2 को भी होमी ही डायरेक्ट कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 रिलीज से एक दिन पहले ही हॉल में देख सकेंगे आप, जानें टिकट की कीमत

कॉकटेल की बॉक्स ऑफिस पर कितनी थी कमाई?

boxofficeindia.com के मुताबिक, साल 2012 में आई कॉकटेल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। सैफ अली खान की फिल्म का बजट 53 करोड़ था। वहीं, इस फिल्म ने दुनियाभर में 121 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।