Is Dhurandhar 3 In Works Makers Urge Aditya Dhar To Develop The Third Installment But There Is A Twist क्या धुरंधर 3 पर हो रहा है काम? मेकर्स चाहते हैं तीसरे पार्ट पर हो काम, लेकिन आदित्य धर..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

क्या धुरंधर 3 पर हो रहा है काम? मेकर्स चाहते हैं तीसरे पार्ट पर हो काम, लेकिन आदित्य धर...

धुरंधर के सुपरहिट होने के बाद अब धुरंधर 2 आ रही है और फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि इस मूवी का तीसरा पार्ट भी बनाया जाए। हालांकि आदित्य का इस पर क्या टेक है आपको बताते हैं।

Sun, 15 March 2026 03:33 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या धुरंधर 3 पर हो रहा है काम? मेकर्स चाहते हैं तीसरे पार्ट पर हो काम, लेकिन आदित्य धर...

आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज या धुरंधर 2 रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज है और सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के रिलीज होने से पहले मूवी को लेकर काफी नए-नए अपडेट आते रहते हैं। धुरंधर जब रिलीज हुई थी तब ये पता चल गया था कि धुरंधर 2 आ रही है। वहीं अब धुरंधर 2 की रिलीज के बाद धुरंधर 3 आएगी या नहीं, फैंस को यह जानना है। अब इस पर आदित्य धर ने जानें क्या कहा है।

मेकर्स क्या करना चाहते हैं प्लान

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर द रिवेंज को जो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है उससे मेकर्स अब इस यूनिवर्स को आगे और एक्सपैंड मतलब बड़ा करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टूडियो, आदित्य से चाहते हैं कि धुरंधर 3 भी बने।

रिपोर्ट के मुताबिक ये ऐसा सब्जेक्ट है जिसे कई पार्ट्स में बनाया जा सकता है। यही वजह है कि तीसरे पार्ट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वरा भास्कर की मां ने की 'धुरंधर' की आलोचना, बोलीं- पाकिस्तान को हिंसक दिखाया

धुरंधर 2 के एंड में दी जाए तीसरे को लेकर संकेत

इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि आदित्य के पास पहले ही तीसरे चैप्टर का आइडिया है। लेकिन उन्होंने अभी तक इसको लेकर कोई कमिट नहीं किया है। हालांकि स्टूडियो इस अवसर को गंवाना नहीं चाहता और उसने फिल्म निर्माता से दर्शकों की एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए 'धुरंधर 2' में कम से कम एक पोस्ट-क्रेडिट टीजर शामिल करने के लिए कहा है, जिससे तीसरी फिल्म की संभावना का संकेत मिल सके।

आदित्य क्या चाहते हैं

हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि आदित्य धर इसमें दिलचस्पी नहीं रखते, क्योंकि उन्हें फ्रेंचाइजी बनाना पसंद नहीं है और इसके बजाय वे हर नए प्रोजेक्ट के साथ खुद को चुनौती देना पसंद करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 रिलीज से एक दिन पहले ही हॉल में देख सकेंगे आप, जानें टिकट की कीमत

माइथॉलोजिकल एक्शन एडवेंचर चाहते हैं आदित्य

खबरों के मुताबिक, आदित्य धर ने प्रोडक्शन हाउस के साथ एक डील किया है जिसके तहत वे स्टूडियो के लिए कई प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी अगली फिल्म तय नहीं की है, लेकिन वे रणवीर सिंह के साथ एक और बड़े पैमाने पर बनी माइथोलॉजिकल एक्शन एडवेंचर फिल्म में काम करने के इच्छुक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 की रिलीज से पहले आदित्य धर ने फैंस से कही दिल की बात

कब आ रही है धुरंधर 2

धुरंधर द रिवेंज की बात करें तो यह फिल्म अब 19 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल भी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।