is dhurandhar 2 a real story was there any Indian spy like hamza close to uzair Baloch gang here is what we know धुरंधर 2: अब कहां है उजैर बलोच, क्या सच में उसके गैंग में घुसकर भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में मचाई थी तबाही?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2: अब कहां है उजैर बलोच, क्या सच में उसके गैंग में घुसकर भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में मचाई थी तबाही?

धुरंधर 2 की कुछ घटनाएं हकीकत से प्रेरित हैं वहीं मेकर्स ने डिसक्लेमर दिया है कि फिल्म फिक्शन है। अब लोग सर्च कर रहे हैं कि क्या हमजा जैसा इंडियन स्पाई पाकिस्तान में वैसी ही तबाही मचा चुका है जैसी फिल्म में रणवीर सिंह ने मचाई थी?

Mon, 23 March 2026 09:55 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2: अब कहां है उजैर बलोच, क्या सच में उसके गैंग में घुसकर भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में मचाई थी तबाही?

धुरंधर 2 फिल्म देखने वाले दर्शकों के मन में कई सवाल हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या हमजा जैसा कोई इंडियन स्पाई था? और क्या धुरंधर में दिखाई गई जसकीरत रांगी की कहानी असली है? मूवी की शुरुआत में आदित्य धर ने डिसक्लेमर दिया है। इसमें लिखा है फिल्म फिक्शन है और कुछ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। हालांकि फिल्म के कई कैरेक्टर्स असली लोगों पर बेस्ड हैं। उनके नाम भी वैसे या मिलते-जुलते हैं। इतना ही नहीं कुछ के चेहरे भी असली लोगों से हूबहू मैच करवाए गए हैं। फिल्म देखने के बाद लोग पाकिस्तान और ल्यारी गैंग से जुड़ी कई चीजें सर्च कर रहे हैं। अब एक्स जर्नलिस्ट अनिरुद्ध मित्रा ने एक पॉडकास्ट में धुरंधर और इसके कैरेक्टर्स पर बात की है। बता दें कि अनिरुद्ध को आईएसआई, पाकिस्तान अंडवर्ल्ड और रीजनल जियोपॉलिटिक्स पर कई दशक की रिसर्च का अनुभव है।

क्या उजैर बलोच के गैंग में था इंडियन स्पाई?

धुरंधर 2 फिल्म में रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई हमजा का किरदार निभाया है। वह ल्यारी में रहमान डकैत और उजैर बलोच के गैंग में घुसकर भारत के कई बड़े दुश्मनों का सफाया करता है। अनिरुद्ध टीआरएस पॉडकास्ट में रणवीर इलाहाबादिया से बात कर रहे थे। उनसे सवाल किया गया कि क्या हमजा जैसा कोई फिगर उजैर बलोच के असल जिंदगी में था? या धुरंधर की कहानी किसी हकीकत पर बेस्ड है कि कोई रॉ एजेंट ल्यारी माफियाओं के बीच रह रहा था?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2: उजैर बलोच ने खेली थी अरशद पप्पू के सिर से फुटबॉल? पढ़ें असली कहानी

कई 'हमजाओं' ने पाकिस्तान किया काम

इस पर अनिरुद्ध ने जवाब दिया, इस पॉइंट पर बाद में आऊंगा लेकिन मेरी समझ है कि हमजा का जो किरदार है वो वह कई कैरेक्टर्स का मिला-जुला रूप है। इन लोगों ने पाकिस्तान में अलग-अलग जगहों पर पाकिस्तान में बहुत सारा काम किया, बहुत सारे ऑपरेशंस किए। बहुत सारे माफियाओं के बीच घुसकर काम किया, आर्मी के बीच घुसकर काम किया। जहां तक उजैर बलोच की बात है उसका राइज तब हुआ जब रहमान डकैत की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगर 80 के दशक में बनती धुरंधर… AI ने बनाए बवाल फोटोज; रहमान डकैत ने लूटी महफिल

पाकिस्तान की जेल में इंडियन स्पाई?

अनिरुद्ध ने यह भी दावा किया कि एक इंडियन स्पाई है जो आज पाकिस्तान की जेल में है। वह बोले, 'ये कहानी आज तक बाहर नहीं आई ज्यादा। मैं आपको आज बताता हूं। वह सांगली महाराष्ट्र से हैं। वह नेवी अफसर थे। उन्होंने 2001 में इंडियन नेवी छोड़ी। क्योंकि 2001 में पार्लियामेंट के ऊपर एक बहुत बड़ा अटैक हुआ था और उनके मन में जुनूनी खयाल आया आया कि मुझे कुछ करना है देश के लिए। अगर दिल्ली में बैठे ये लोग एयर कंडीशन रूम में कुछ कर नहीं पाते और कहते हैं ब्यूरोक्रेटिक कंपल्शनंस है तो मैं कुछ करूंगा। उन्होंने जाकर इंडियन एजेंसी को कॉन्टैक्ट करना शुरू किया, उन्हें कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में बड़े साहब को देख आप भी चौंके? कहां है दाऊद, अब कैसा दिखता है, जानें

उजैर बलोच का बन गया था करीबी

अनिरुद्ध आगे बताते हैं, 'वह अपने मिशन पर निकल गया और वह ईरान में जाके कुछ छोटे शिपिंग वगैरह का बिजनस शुरू किया। बोट रेंट पर देता था। ट्रांसपोर्ट का, वाटर ट्रांसपोर्ट का बिजनेस शुरू किया। वहां से अपने कॉन्टैक्ट बनाते हुए एक दिन उजैर बलोच के गैंग में घुस गया। वह उजैर बलोच का काफी करीबी हो गया। उसका कॉन्टैक्ट ईरान से था। उसने उजैर से डील की कि तुम मुझे पाकिस्तान की सूचनाएं दो बदले में ईरान से हथियार दूंगा। उजैर बलोच, आईएसआई और पाकिस्तान के पॉलिटीशियंश पहले ही मिलकर काम कर रहे थे। उजैर के पास पाकिस्तान के कई सीक्रेट्स थे। अनिरुद्ध ने बताया कि उजैर ने कई सीक्रेट्स उस स्पाई को दिए भी थे।

अब कहां है उजैर बलोच

धुरंधर फिल्म में उजैर बलोच के साथ जो हुआ उसका स्पॉयलर हम नहीं देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उजैर बलोच को दिसंबर 2014 में इंटरपोल ने दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। रिपोर्ट्स थीं कि जासूसी के आरोप में साल 2020 में उसे 12 साल की कड़ी सजा सुनाई गई थी। जासूसी के अलावा उजैर पर जासूसी, मर्डर, किडनैपिंग सहित कई सारे केसेज हैं। मार्च 2026 तक उजैर कराची सेंट्रेल जेल में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर की धूम के बीच देखें असली उजैर बलोच का वीडियो, बताया कितने खून किए

डिसक्लेमर: यह आर्टिकल TRS पॉडकास्ट में हुई बातचीत पर आधारित है। हिंदुस्तान इन दावों के सच होने की पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।