Dhurandhar 2 actor Rakesh Bedi complains that Farah Khan never cast him in any film filmmaker says agli film mein pakka राकेश बेदी के ताने पर फराह खान की बोलती बंद, बोले- तूने भी किसी फिल्म में काम नहीं दिया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राकेश बेदी के ताने पर फराह खान की बोलती बंद, बोले- तूने भी किसी फिल्म में काम नहीं दिया

फराह खान धुरंधर 2 एक्टर राकेश बेदी के घर पहुंचीं तो उन्होंने फिल्ममेकर को ताना मार दिया। राकेश ने कहा कि फराह ने उन्हें कभी फिल्म में काम नहीं दिया। इस पर फराह को कोई जवाब नहीं सूझा, हालांकि वादा किया कि अगली फिल्म में जरूर लेंगी।

Tue, 21 April 2026 09:33 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
राकेश बेदी के ताने पर फराह खान की बोलती बंद, बोले- तूने भी किसी फिल्म में काम नहीं दिया

धुरंधर फिल्म के जमील जमाली यानी राकेश बेदी के करियर का बेहतरीन समय चल रहा है। वह आदित्य धर की फ्रैंचाइजी के दोनों पार्ट्स में अहम भूमिकाओं में थे। धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज बॉलीवुड फिल्मों के लिए गेम चेंजर साबित हो चुकी हैं। इस बीच फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के सिलसिले में राकेश बेदी के घर पहुंचीं। वहां बातों-बातों में राकेश ने फराह को ताना दिया कि उन्होंने कभी राकेश को अपनी फिल्म में नहीं लिया।

फराह से नाराज हुए राकेश बेदी

फराह खान ने अपना रीसेंट व्लॉग राकेश बेदी के साथ शूट किया। राकेश इस साल की ब्लॉकबस्टर धुरंधर 2 में पाकिस्तानी पॉलिटीशियन के रोल में थे। बातचीत के दौरान फराह राकेश के काम की तारीफ करते हैं। इस पर वह फराह से शिकायत करते हैं। राकेश बोलते हैं, 'मैं भी तुझसे बहुत नाराज हूं क्योंकि तूने मुझे किसी फिल्म में नहीं लिया।' इस पर फराह बोलती हैं, 'मेरे को बोल कौन सी फिल्म में तेरे लिए रोल अच्छा था।' राकेश बोलते हैं, 'ये छोड़ ना, ये खाली डायलॉग है।' फराह ने बोला, 'देखो सतीश को मैंने लिया मैं हूं ना में। उन्होंने बहुत बढ़िया किया।' राकेश बोले, 'हमारी इंडस्ट्री में दो डायलॉग्स बहुत कॉमन हैं, बता कौन सी फिल्म में तेरा रोल फिट था, दूसरा अगली फिल्म में पक्का दूंगी।' फराह बोलीं, 'नहीं, मैं अगली फिल्म पक्का दूंगी। तू मुझसे नाराज नहीं हो सकता। तू तो जानता है कि मैं तुझे, सतीश को कितना पसंद करती हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर' के राकेश का घर नहीं है किसी 5 स्टार होटल से कम, जीते हैं ऐसी जिंदगी

राकेश की पत्नी ने की तारीफ

फराह ने राकेश बेदी की बेटी रितिका बेदी की तारीफ भी की। इसके बाद उनकी पत्नी ने तारीफ की कि राकेश बहुत अच्छे पति हैं। रितिका ने बताया कि वह फिल्मों में काम करना चाहती थीं पर उतनी हिम्मत नहीं थी। राकेश बेदी की बेटी ने भी बातों-बातों में कह दिया कि वह अगली फिल्म फराह के साथ करना चाहती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मैं अपना खाना...', 'धुरंधर' के राकेश को इस फिल्म के लिए नहीं मिली थी फूटी-कौड़ी

धुरंधर के बाद बदल गई जिंदगी

राकेश बेदी से फराह ने पूछा कि धुरंधर के बाद जिंदगी में क्या बदलाव आया। इस पर उन्होंने बताया कि हर कोई ऐड्स के लिए फोन कर रहा है। बच्चा है तू मेरा डायलॉग भी इतना फेमस हो गया। राकेश बेदी की बेटी रितिका ने धुरंधर द रिवेंज देखने के बाद अपना पहला अनुभव बताया। वह बोलीं, 'मुझे याद है कि मैं स्क्रीनिंग में उनको गले लगाकर रोई थी। एक बेटी की तरह यह वैलिडेशन जैसा था। मुझे बहुत गर्व है।' राकेश बेदी की पत्नी बोलीं, 'मैं खुश हूं कि इन्हें सफलता मिली क्योंकि अब बेटियां देख सकती हैं कि फेम कैसा होता है।'


read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मेरे पिता पाकिस्तान नहीं गए', राकेश बेदी का नबील गबोल को जवाब; शक्ल मिलती है…

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।