Dhurandhar Star Rakesh Bedi luxurious Home In Mumbai house inside pics see here farah khan 'धुरंधर' के जमील जमाली रियल लाइफ में जीते हैं ऐसी जिंदगी, किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं राकेश बेदी का आलीशान घर
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजन'धुरंधर' के जमील जमाली रियल लाइफ में जीते हैं ऐसी जिंदगी, किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं राकेश बेदी का आलीशान घर

'धुरंधर' के जमील जमाली रियल लाइफ में जीते हैं ऐसी जिंदगी, किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं राकेश बेदी का आलीशान घर

असल जिंदगी में भी राकेश बेदी किसी धुरंधर से कम नहीं हैं। जी हां, धुरंधर फिल्म की तरह ही राकेश बेदी का असली घर भी किस फाइव स्टार होटल से कम नहीं है।

Priti KushwahaTue, 21 April 2026 12:33 AM
1/10

असल जिंदगी में ऐसी जिंदगी जीते हैं 'धुरंधर' के जमील जमाली

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धुंआ उड़ाया कि इसके आगे कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हवा हो गईं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, गौरव गेरा जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता।

2/10

'धुरंधर' में जमील जमाली के किरदार से मिली खास पहचान

वहीं, एक ऐसा एक्टर इस फिल्म में रहा, जिसने सालों बाद धमाकेदार कमबैक किया। हम बात कर रहे हैं 'धुरंधर' में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेद की। फिल्म में राकेश बेदी ने एंड में जो ट्विस्ट दिया ऑडियंस ने कभी उसकी उम्मीद भी नहीं की थी।

3/10

राकेश बेदी का असली घर भी किस फाइव स्टार होटल से कम नहीं

लेकिन क्या आप जानते हैं असल जिंदगी में भी वो किसी धुरंधर से कम नहीं हैं। जी हां, धुरंधर फिल्म की तरह ही राकेश बेदी का असली घर भी किस फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। यकीन नहीं तो खुद ही देख लीजिए...

4/10

राकेश बेद के घर पहुंची फराह

हाल ही में, फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ कुकिंग व्लॉग के लिए राकेश बेदी के घर गईं। इस दौरान फरहा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया कि कैसे राकेश, अपने दोस्तों के साथ, जावेद अख्तर के घर पर फ्री खाना और ड्रिंक्स का मजा लेते थे।

5/10

‘यह मूवी टावर में काफी बड़े-बड़े घर हैं’

यही नहीं फराह, राकेश बेदी का घर देखती ही रह गईं। उन्होंने अपने व्लॉग में राकेश के घर एक-एक कोना दिखा, जो वाकई में बेहद खूबसूरत है। राकेश बेदी के घर का टूर कराने से पहले, फराह ने मजाक में कहा, "यह मूवी टावर में काफी बड़े-बड़े घर हैं।"

6/10

बेज और क्रीम रंग की दीवारों

धुरंधर स्टार का घर आरामदायक और सिंपल है। बेज और क्रीम रंग की दीवारों से निकलने वाली गर्माहट आपको तुरंत महसूस होती है।

7/10

सागौन की लकड़ी से बना एक बारीक सोफा सेट

इसमें एक बड़ा लिविंग रूम है जिसमें शायद सागौन की लकड़ी से बना एक बारीक सोफा सेट है। कमरे को आर्टिफैक्ट्स और पेंटिंग्स से सजाया गया है।

8/10

यहां मिलता है राकेश को सुकून

राकेश बेदी को अपने घर एक कोना सबसे ज्यादा पसंद है और वो है उनका स्टडी रूम। इस जगह पर बैठकर किताबे पढ़ना या कुछ और काम करना उन्हें काफी पसंद है। आप देख सकते हैं कि बुक सेल्फ में उनकी पसंदीदा किताबों का अच्छाखास कलेक्शन है।

9/10

फ्रिज मैग्नेंट का कलेक्शन

राकेश बेदी के इस फ्रिज पर लगे मैग्नेस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें घूमने-फिरने का बेहद शौक है।

10/10

सिंपल लेकिन बेहद खास

एक्टर के घर का किचन देखा जाए तो ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन इसमें हर चीज का पूरा ध्यान रखा गया है। इसे खास तरीके से ऑर्गेनाइज किया गया है।