Dhurandhar star Rakesh Bedi wasnt paid for Single Coin For Saath Saath Movie said He carried his own food 'मैं अपना खाना भी खुद...', 'धुरंधर' के राकेश बेदी को इस फिल्म के लिए नहीं मिली थी एक फूटी-कौड़ी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'मैं अपना खाना भी खुद...', 'धुरंधर' के राकेश बेदी को इस फिल्म के लिए नहीं मिली थी एक फूटी-कौड़ी

राकेश बेदी जल्द ही 'है जवानी तो इश्क होना है' में दिखेंगे। डेविड धवन की डायरेक्ट की हुई इस रोमांटिक कॉमेडी में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। यह फिल्म 22 मई को थिएटर में रिलीज होगी।

Mon, 20 April 2026 10:33 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'मैं अपना खाना भी खुद...', 'धुरंधर' के राकेश बेदी को इस फिल्म के लिए नहीं मिली थी एक फूटी-कौड़ी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' हर तरह बवाल मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म की कहानी ही नहीं इसके गाने और किरदार भी खूब पसंद किए गए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर गदर काटा। 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा, आर माधवन, अक्षय खन्ना, जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। वहीं, 'धुरंधर' में एक और कैरेक्टर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है 'धुरंधर' में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेद की। लेकिन क्या आप जानते हैं एक फिल्म के लिए राकेश बेदी को एक फूटी कौड़ी तक नहीं मिली थी। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने सालों बाद किया। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म?

इस डायलॉग ने किया फेमस

'धुरंधर' के सीक्वल में आए ट्विस्ट ने राकेश बेदी के किरदार को एक कल्ट हिट बना दिया और उनका डायलॉग, "बच्चा है तू मेरा" अब एक वायरल मीम बन गया है। हाल ही में, फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ कुकिंग व्लॉग के लिए राकेश बेदी के घर गईं। इस दौरान फरहा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। इसी दौरान राकेश ने बताया कि फिल्मों में अपने काम के लिए पैसे भी नहीं मिलते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर' के राकेश का घर नहीं है किसी 5 स्टार होटल से कम, जीते हैं ऐसी जिंदगी

"वो समय अलग था"

फराह खान ने उन शुरुआती दिनों को याद करते हुए पूछा, 'राकेश, क्या तुम्हें अब पैसे मिलते हैं? मुझे लगता है कि अब मिलते होंगे।' इस पर राकेश की पत्नी की ओर देखते हुए, फराह ने कहा, 'जब इन सबने अपने करियर की शुरुआत की थी, तो कोई भी इन्हें पैसे नहीं देता था।' इस पर राकेश बेदी ने जवाब दिया, 'वो समय अलग था।'

इस फिल्म के लिए नहीं मिली एक फूटी-कौड़ी

इसके बाद फराह खान ने उनसे साल 1982 में आई 'साथ साथ' फिल्म के बारे में पूछा, 'क्या तुम्हें उस फिल्म में अपने रोल के लिए कभी पैसे मिले थे?' उन्होंने कहा, 'नहीं, कभी नहीं।' राकेश ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा, 'वह एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसके लिए मुझे एक भी पैसा नहीं मिला। यहां तक कि आने-जाने के खर्च के लिए भी नहीं। मैं अपना खाना भी खुद ही लेकर जाता था।'

'अब चीजें बदल गई हैं'

फराह ने पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि लोग उन्हें जिस तरह से देखते हैं, उसमें कोई बदलाव आया है। राकेश ने हंसते हुए कहा, 'हां, अब चीजें बदल गई हैं। 'बहुत से लोग मुझसे ऐड के लिए संपर्क कर रहे हैं। ‘तू बच्चा है मेरा’ लाइन ने सच में दिल को छू लिया है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण में रणबीर श्रीराम के लुक पर बोले अनुराग, कहा- 'हिम्मत वाला काम है…'

धुरंधर ने बनाया सोशल मीडिया सेंसेशन

राकेश बेदी की पत्नी ने उनकी पत्नी ने उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ाने का क्रेडिट सोशल मीडिया को दिया। उन्होंने कहा, 'इसने इस सफलता में बहुत बड़ा रोल निभाया है।' राकेश इस बात से सहमत थे, 'उन्होंने कहा कि पहले के समय में ऐसी पहुंच मुमकिन नहीं थी। आपको कुछ भी पोस्ट करने की जरूरत नहीं है। अगर लोग आपको पसंद करते हैं, तो वे आपके लिए यह करेंगे।' फिल्म की बुराई पर बात करते हुए, उन्होंने बताया कि भले ही कुछ दर्शक इसकी बुराई कर रहे हैं, लेकिन कई दूसरे लोग इसका बचाव कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट, साउथ की हसीनाओं को पछाड़ आगे निकली दीपिका-आलिया

'यह एक बहुत अलग रोल था'

राकेश ने भी यही बात दोहराते हुए कहा, 'हर कोई बचाव कर रहा है-'भाई, यह फिल्म अच्छी है, तुम बुरे बोलने वाले कौन होते हो?' फराह ने उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, 'वह बहुत अच्छे थे। यह एक बहुत अलग रोल था।' उन्होंने मजाक में कहा, 'अंदर से निकला तेरा पूरा…,' जिस पर राकेश ने कहा, 'भरा हुआ बारूद।'

राकेश बेदी वर्कफ्रंट

राकेश बेदी हाल ही में मटका किंग शो में दिखे थे, जिसमें विजय वर्मा भी हैं। इस शो को नागराज मंजुले ने डायरेक्ट किया है। यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा वो जल्द ही 'है जवानी तो इश्क होना है' में दिखेंगे। डेविड धवन की डायरेक्ट की हुई इस रोमांटिक कॉमेडी में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ मौनी रॉय, राजेश कुमार और दिग्विजय भी हैं। यह फिल्म 22 मई को थिएटर में रिलीज होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।