सलमान की हीरोइन चित्रागंदा के लिए आदित्य धर ने लिखा था रोल, सालों पहले बनने वाली थी ये फिल्म
धुरंधर बनाने वाले आदित्य धर ने सलमान खान की हीरोइन चित्रागंदा के लिए भी एक रोल लिखा था। सालों पहले बनने वाली इस फिल्म के लिए एक साथ आए थे दोनों। ये था फिल्म का नाम। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन का काम आया पसंद।

धुरंधर और धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद आदित्य धर इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डायरेक्टर्स में से एक बन गए हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को इस तरह से बदलने के लिए आदित्य के काम की खुलकर तारीफ हो रही है। अब सलमान खान की फिल्म की हीरोइन चित्रांगदा सिंह ने भी आदित्य धर के डायरेक्शन को खास बताया है। चित्रांगदा ने ये भी बताया कि आदित्य ने उनके लिए भी सालों पहले एक खास किरदार लिखा था।
आदित्य धर ने चित्रागंदा के लिए लिखा था रोल
वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में चित्रागंदा सिंह ने बताया कि हर कोई आदित्य धर के साथ काम करना चाहता है। वो शानदार हैं और उन्होंने पूरे सिस्टम को बदल कर रख दिया है। उनकी फिल्म मेकिंग बहुत इंस्पायरिंग है। चित्रांगदा ने आगे बताया कि साल 2012 में आदित्य धर उनके संपर्क में आए थे। वो एक फिल्म बना रहे थे जिसका नाम था सूफी। इस फिल्म को आदित्य डायरेक्ट करने वाले थे। वो अक्सर डायरेक्टर से फिल्म को लेकर बात करती थीं। उस समय आदित्य ने चित्रांगदा के लिए भी एक शानदार रोल लिखा था। ये फिल्म बनने वाली थी। एक्ट्रेस को अपने लिए लिखा गया किरदार बहुत पसंद आया था। लेकिन ये फिल्म बनी नहीं।
2012 में बनने वाली थी फिल्म
चित्रागंदा ने आगे बताया कि हाल में धुरंधर की सक्सेस के बाद उन्होंने आदित्य धर को बधाई का मैसेज करने के लिए उनके उसी नंबर की चैट को ओपन किया। चित्रांगदा को आदित्य के साथ पुरानी चैट भी मिली जिसमें उन्होंने फिल्म सूफी को लेकर बातचीत की हुई थी। चित्रंगदा ने फिल्म धुरंधर में सारा अर्जुन के काम को पसंद किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है धुरंधर एक शानदार फिल्म थी। और मुझे लगता है सारा अर्जुन ने बहुत अच्छा काम किया है। वो उन सीन में बेहतरीन थीं। एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह के रोल की भी तारीफ की।
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो चित्रागंदा आने वाले दिनों में सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एक असली घटना पर आधारित है जिसमें चित्रांगदा एक्टर की पत्नी के किरदार में होंगी। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी के कर्नल की भूमिका में हैं। दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। फिलहाल रिलीज डेट का इंतजार हो रहा है। ये फिल्म बैटल ऑफ गलवान पर बेस्ड है। सलमान खान के साथ गोविंदा भी छोटे रोल में नजर आ सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन