हार्ट अटैक से हुई बॉलीवुड के इन 8 सिंगर्स की मौत, एक झटके में खत्म हो गई दुनिया, अपने गीतों से हुए अमर
हिंदी सिनेमा को यादगार गाने देने वाले इन 8 सिंगर्स को आया था हार्ट अटैक और खत्म हो गई दुनिया। हार्ट अटैक ने ले ली इन दिग्गज सिंगर्स की जान। आज बस इनके यादगार गाने बचे हैं सुनने के लिए।

हिंदी फिल्मों में यादगार गाने देने वाले ये 8 सिंगर हार्ट अटैक की वजह से इस दुनिया से चल बसे। इन सिंगर्स ने फिल्मों में कई शानदार गाने गाए। किशोर कुमार ने निधन से पहले रिकॉर्ड किया था मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाना, मोहम्मद रफी ने पत्नी और बच्चों के सामने हॉस्पिटल में दम तोड़ा। अपने गीतों के जरिए दुनिया को खूबसूरती दिखाने वाले इन सिंगर्स की मौत हार्ट अटैक की वजह से हो गई। आज अपने गानों की वजह से याद किए जाते हैं ये दिग्गज सिंगर्स।
केके
सिंगर केके के निधन से उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री सदमे में थे। किसी को यकीन नहीं हुआ कि वो अचानक ऐसे छोड़ जाएंगे। 31 मई 2022 को सिंगर को कोलकाता के एक कॉन्सर्ट में हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वाजिद खान
म्यूजिक कंपोजर साजिद-वाजिद जोड़ी में से वाजिद ने 1 जून 2020 को दुनिया छोड़ दी थी। शुरुआत में पता चला कि उन्हें किडनी की दिक्कत थी और कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। लेकिन उनके भाई साजिद खान ने हार्ट अटैक डेथ का कारण बताया था।
किशोर कुमार
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार ने 13 अक्टूबर 1987 को अपनी आखिरी सांस ली थी। सिंगर को उनके मुंबई वाले घर पर हार्ट अटैक आया था। किशोर कुमार के जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री सदमे में थी।
मुकेश
27 अगस्त 1976 को सिंगर मुकेश अमेरिका के एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने गए थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। इस घटना से उनके फैंस टूट गए थे।
मोहम्मद रफी
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था। सिंगर ने 31 जुलाई 1980 को मुंबई के एक हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। लेकिन हार्ट अटैक के दौरान उन्हें बचाए जाने की पूरी कोशिश की गई थी।

मन्ना डे
हिंदी फिल्मों में अपने गानों से अलग पहचान बनाने वाले मन्ना डे ने 24 अक्टूबर 2013 को दुनिया को अलविदा कहा। सिंगर की डेथ का कारण हार्ट अटैक बताया गया था।
महेंद्र कपूर
सिंगर महेंद्र कपूर ने फिल्मों के अलावा टीवी शो महाभारत के लिए भी कई यादगार गाने गाए। लेकिन 27 सितंबर 2008 को महेंद्र कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। ऐसा बताया गया है कि वो पहले ही किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।
हेमंत कुमार
सिंगर हेमंत कुमार ने 50 के दशक से लेकर 70 के दशक तक हिंदी और बंगाली सिनेमा में कई यादगार गाने गाए। हेमंत कुमार की 26 सितंबर को हार्ट अटैक से डेथ हो गई थी। उस समय उनकी उम्र 69 साल की थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन