Border 2 Box Office Collection Day 22 Sunny Deol Varun Dhawan Movie Friday Earning Amid Rani Mukerji Mardaani 3 Release Border 2 Box Office Day 22: खत्म हुआ 'बॉर्डर 2' का खेल, वीकेंड से पहले लाखों में सिमटी कमाई, जानें-टोटल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Border 2 Box Office Day 22: खत्म हुआ 'बॉर्डर 2' का खेल, वीकेंड से पहले लाखों में सिमटी कमाई, जानें-टोटल

'बॉर्डर 2' की कहानी को ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। सनी देओल की ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन कर रहे है। ऐसे में अब 'बॉर्डर 2' को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं।

Sat, 14 Feb 2026 05:58 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Border 2 Box Office Day 22: खत्म हुआ 'बॉर्डर 2' का खेल, वीकेंड से पहले लाखों में सिमटी कमाई, जानें-टोटल

Border 2 Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' के रिलीज का दर्शकों ने लंबे वक्त तक इंतजार किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों को क्रेज अभी भी बना हुआ है। सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर 2'का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। 'बॉर्डर 2' की कहानी को ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। सनी देओल की ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन कर रहे है। ऐसे में अब 'बॉर्डर 2' को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं। वहीं, अब इसकी कमाई में हर दिन गिरावट होती नजर आ रही है। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

सनी के लिए अब शाहिद बने मुसीबत

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों का क्रेज रिलीज के 22 दिन बाद भी देखने को मिल रहा है। देशभक्ति से लबरेज ये फिल्म डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के ग्राफ पर नजर डालें तो इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। 'बॉर्डर 2' का सामना अभी तक बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' से है। वहीं, अब इसके सामने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' और शनाया कपूर की 'तू या मैं' रिलीज हो गई है। ऐसे में इन फिल्मों के बीच कॉम्पिटिशन थोड़ा तगड़ा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इक्का: सनी देओल को कोर्टरूम में टक्कर देंगी तिलोत्तमा,अक्षय खन्ना फिर बने विलेन

शुक्रवार को रहा बुरा हाल

'बॉर्डर 2' के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। वहीं, अब 'बॉर्डर 2' के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो काफी शानदार है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने 22वें दिन 0.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 318.55 करोड़ रुपये हो गई है।

डे वन30 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता224.25 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता70.15 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता23.35 करोड़ रुपये
डे 220.80 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन318.55 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सनी देओल की टॉप 7 एक्शन फिल्में, कनफ्यूज हो जाएंगे कि पहले कौन सी देखें
ये भी पढ़ें:सनी देओल से लेकर अमिताभ बच्चन तक इन 11 एक्टर्स ने वकील के किरदार को कर दिया अमर

'बॉर्डर 2' के बारे में

'बॉर्डर 2' का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। वहीं, ये फिल्म जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है। 'बॉर्डर 2' 1997 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी है, जो 1997 की क्लासिक फिल्म की तरह ही है। बता दें कि ओरिजिनल में लोंगेवाला की लड़ाई पर फोकस किया गया था, जबकि सीक्वल में कई युद्ध मोर्चों पर अलग-अलग लड़ाइयों को दिखाया गया है। मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, अन्या सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे स्टार्स हैं। यह 23 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।