Sunny Deol Top 7 Action Movies which are almost parallel to Border 2 in multiple terms Top 7 List: सनी देओल की टॉप 7 एक्शन फिल्में, कनफ्यूज हो जाएंगे कि पहले कौन सी देखें
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनTop 7 List: सनी देओल की टॉप 7 एक्शन फिल्में, कनफ्यूज हो जाएंगे कि पहले कौन सी देखें

Top 7 List: सनी देओल की टॉप 7 एक्शन फिल्में, कनफ्यूज हो जाएंगे कि पहले कौन सी देखें

Sunny Deol Top 7 Action Movies: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर-2 देखने को बाद अगर आपके भी जेहन से खुमारी उतरने का नाम नहीं ले रही है तो जान लीजिए उनकी ऑल टाइम टॉप 7 एक्शन फिल्मों के बारे में जिनकी IMDb रेटिंग सबसे हाई रही है।

Puneet ParasharWed, 4 Feb 2026 06:12 PM
1/8

सनी देओल की टॉप 7 एक्शन फिल्में

बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर-2 की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। बुलंद आवाज में फिल्म से उनके दमदार डायलॉग चर्चा में बने हुए हैं। अगर आप भी फिर एक बार सनी देओल के बॉलीवुड में कमबैक से फूले नहीं समा रहे हैं, तो जान लीजिए उनकी टॉप 7 एक्शन फिल्मों के बारे में जिनकी IMDb रेटिंग सबसे ज्यादा रही है।

2/8

दामिनी (IMDb रेटिंग 7.7/10)

सनी देओल की सबसे हाई IMDb रेटिंग वाली एक्शन फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर है साल 1993 में आई फिल्म दामिनी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमरीश पुरी भी थे। इस फिल्म में सनी का 'तारीख पर तारीख' वाला डायलॉग आज भी बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। यूं तो यह एक कोर्टरूम ड्रामा मूवी है, लेकिन सनी का एक्शन मोड भी दर्शकों को बहुत पसंद आया था।

3/8

घायल (IMDb रेटिंग 7.6/10)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज है सनी देओल की साल 1990 में आई फिल्म 'घायल'। यह सनी के करियर की सबसे शानदार एक्शन फिल्मों में से एक मानी जाती है। अजय मेहरा के किरदार के लिए उन्हें 'नेशनल अवॉर्ड' भी मिला था।

4/8

बॉर्डर (IMDb रेटिंग 7.4/10)

बात बॉर्डर-2 से शुरू हुई है तो यह भी जान लीजिए कि इस फिल्म का इतना तगड़ा बस इस वजह से भी है कि साल 1997 में आई 'बॉर्डर' ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म में मेजर कुलदीप सिंह के रोल में सनी देओल ने अपनी दहाड़ से सबको रोमांच से भर दिया था।

5/8

गदर: एक प्रेम कथा (IMDb रेटिंग 7.2/10)

सनी देओल की एक्शन फिल्मों की बात चली हो और 'गदर' का जिक्र ना आए यह कैसे हो सकता है। हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन किसे याद नहीं होगा? तारा सिंह के किरदार में सनी ने पाकिस्तान जाकर जो गदर मचाया था, उसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

6/8

अर्जुन (IMDb रेटिंग 7.1/10)

साल 1985 में आई सनी देओल की यह फिल्म तब आई थी जब उन्होंने अपना करियर शुरू ही किया था। कहानी एक बेरोजगार लड़के की थी जो सिस्टम के खिलाफ हथियार उठा लेता है। इस देसी और रीयल एक्शन वाली फिल्म को काफी तारीफ मिली थी।

7/8

घातक (IMDb रेटिंग 7.0/10)

घातक को सनी देओल की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है। जिसमें एक्शन भी था, रोमांच भी और इमोशन्स भी। काशी का किरदार सनी देओल के सबसे धांसू किरदारों में से एक है।

8/8

इंडियन (IMDb रेटिंग 5.5/10)

लिस्ट में सातवें नंबर पर हमने साल 2001 में आई इंडियन को रखा है। इस फिल्म में सनी देओल एक ईमानदार पुलिस अफसर बने थे जो कि करप्ट सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है। इसी लिस्ट में सनी देओल की फिल्म जिद्दी को भी रखा जाता है, जिसकी रेटिंग इसके आसपास ही रही थी।