bollywood actors who played iconic lawyers character see sunny deol and anil kapoor here सनी देओल से लेकर अमिताभ बच्चन तक इन 11 एक्टर्स ने वकील के किरदार को कर दिया अमर, लिस्ट में एक हीरोइन भी शामिल
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसनी देओल से लेकर अमिताभ बच्चन तक इन 11 एक्टर्स ने वकील के किरदार को कर दिया अमर, लिस्ट में एक हीरोइन भी शामिल

सनी देओल से लेकर अमिताभ बच्चन तक इन 11 एक्टर्स ने वकील के किरदार को कर दिया अमर, लिस्ट में एक हीरोइन भी शामिल

हिंदी सिनेमा में कई शानदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्में देखने को मिली है। इन फिल्मों ने ऑडियंस को कानूनी दांवपेंच को समझने में मदद की। इन्हीं फिल्मों में वकील बने नजर आए इन एक्टर्स ने अपने इस किरदार से छाप छोड़ दी। ये अभी तक के सबसे शानदार वकील वाले किरदार हैं।

Usha ShrivasWed, 4 Feb 2026 04:24 PM
1/12

बेस्ट वकील के किरदार में एक्टर्स

बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने रोमांस छोड़ जब पहना वकील का काला कोर्ट तो बस कमाल हो गया। इन दिग्गज एक्टर स्क्रीन पर वकील के काले कोर्ट में कानूनी दलीलें रखते हुए कमाल कर दिया। अब तक के बेस्ट वकील के किरदार ये रहे।

2/12

अमरीश पुरी - GD ठकराल

1985 में आई फिल्म मेरी जंग में अमरीश पुरी ने GD ठकराल नाम के एक ऐसी विलेन का किरदार निभाया था जो एक बेईमान वकील है। पैसों और शोहरत के लिए कुछ भी कर सकता है। किसी को भी मुजरिम साबित कर सकता है। फिल्म में अमरीश पुरी के इस किरदार ने छाप छोड़ दी थी।

3/12

अनिल कपूर- अरुण वर्मा

1985 की इसी फिल्म मेरी जंग में अनिल ने अरुण वर्मा नाम के एक वकील का किरदार निभाया था। अरुण अपने परिवार के साथ हुई नाइंसाफी के लिए जंग लड़ता है। अदालत में अपने कानूनी दांवपेच की समझ से केस जीतता है।अनिल कपूर जब जज के सामने चिल्लाकर अपनी बात कहते हैं ऐसा लगता है इनसे बेहतर ये किरदार कोई नहीं निभा सकता था। हैरानी वाली बात ये है कि पहले अरुण वर्मा का किरदार अमिताभ बच्चन निभाने वाले थे। लेकिन किस्मत ने अनिल को ये किरदार देकर उनके करियर को ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

4/12

अमरीश पुरी- इंद्रजीत चड्ढा

1993 में अमरीश पुरी के बार फिर से काला कोर्ट पहनकर वकील बने। इस बार उनकी टक्कर सनी देओल से फिल्म दामिनी में हुई थी। ये उस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। फिल्म में अमरीश पुरी ने वकील इंद्रजीत चड्ढा का किरदार निभाया था।

5/12

सनी देओल- गोविंद

दामिनी में ही अमरीश पुरी के साथ सनी देओल केस लड़ रहे थे। रेप पीड़िता के न्याय की इस कहानी में सनी देओल का सपोर्टिंग रोल, लीड ऋषि कपूर पर भारी था। इस फिल्म ने बताया कि अदालतों की लड़ाइयां लंबी जरूर होती है लेकिन न्याय मिलता है।

6/12

गोविंदा- राज मल्होत्रा

साल 2001 में आई फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता में गोविंदा ने राज मल्होत्रा नाम के वकील का किरदार निभाया था जो झूठ बोलकर ही अपने जीवन में आगे बढ़ता है। लेकिन अंत में जिस तरह से वो केस लड़ता है और अपनी जान दांव पर लगा देता है। ये किरदार यादगार बन गया।

7/12

रानी मुखर्जी- सामिया सिद्दीकी

साल 2004 में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के करियर की शानदार फिल्म वीरा ज़ारा रिलीज हुई थी। एक अनोखी लव स्टोरी जिसमें एक भारतीय, अपने प्यार के लिए पाकिस्तान में फंस जाता है। रानी का किरदार उसे उसके मुल्क वापस पहुंचाने के लिए केस लड़ता है। रानी का वकील वाला ये किरदार लीड में नजर आई प्रीति जिंटा पर भारी पड़ता है।

8/12

पिंक

अमिताभ बच्चन को साल 2016 में आई फिल्म पिंक में देखा गया था। इस फिल्म में वो दीपक सहगल नाम के एक वकील के किरदार में थे जो लड़कियों के हक के लिए आवाज उठाता है। इसी फिल्म से वो ‘नो मीन्स नो’ डायलॉग वायरल हुआ था।

9/12

अक्षय कुमार- जगदीश मिश्रा

2017 में आई अक्षय कुमार की जॉली LLB 2 तो एक यादगार फिल्म बन गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार वकील जगदीश मिश्रा के किरदार में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक आतंकवादी की सच्चाई सामने लाने की थी। फिल्म में जगदीश मिश्रा कैसे सच सामने लाते हैं ये मजेदार है। उनका किरदार थोड़ा फनी लेकिन शानदार लगा।

10/12

अक्षय खन्ना- तरुण सलूजा

अक्षय खन्ना की शानदार फिल्मों की लिस्ट में साल 2019 में आई सेक्शन 375 में शामिल होंगी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने तरुण सलूजा नाम के वकील का किरदार निभाया था जो झूठे रेप केस में फंसे शख्स को बचाने के लिए लड़ते हैं। अंत में अक्षय का किरदार हार जाता है। लेकिन जिस तरह से अदालत में उन्हें लड़ते देखा जाता है वो ऑडियंस के लिए विनर होते हैं।

11/12

इमरान हाशमी- मोहम्मद अब्बास खान

2025 में आई यामी गौतम की फिल्म हक में इमरान हाशमी ने मोहम्मद अब्बास खान का किरदार निभाया है। ये किरदार पेशे से वकील होता है जो अपनी ही बीवी के खिलाफ केस लड़ता है। अब्बास जिस तरह से मुस्लिमों के हकों की हिफाजत की दलील अदालत में रखता है उसे गलत साबित करना थोड़ा मुश्किलहो जाता है। इमरान के करियर के सबसे शानदार किरदार में से एक ये भी होगा।

12/12

सनी देओल

सनी देओल 33 साल बाद फिल्म इक्का में एक बार फिर वकील बने नजर आएंगे। लेकिन इस बार उनकी दहाड़ OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर सुनाई देगी। टीजर देखकर समझ सकते हैं कि ये फिल्म कितनी जबरदस्त हो सकती है।